फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   975 bags of urea arrived at the IFFCO e-market centre in Dhigawa Mandi and were distributed to 220 farmers.

Bhiwani News: ढिगावा मंडी में इफको ई बाजार केंद्र पर पहुंची 975 बैग यूरिया, 220 किसानों को किया वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
975 bags of urea arrived at the IFFCO e-market centre in Dhigawa Mandi and were distributed to 220 farmers.
ढिगावामंडी के इफ्को ई सेवा केंद्र पर खाद के लिए लगी किसानों की लाइन।
ढिगावा मंडी। इफको ई बाजार किसान सेवा केंद्र पर सोमवार को यूरिया खाद के 975 बैग पहुंचे जिन्हें दिनभर में 220 किसानों में वितरित किया गया। खाद वितरण के दौरान सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। खाद विक्रेता अमित कुमार ने बताया कि हिसार से लगे रैक के माध्यम से उन्हें यूरिया खाद के 975 बैग प्राप्त हुए थे जिन्हें किसानों में वितरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के तकनीकी प्रबंधक विजय भुंगला ने किसानों से खाद का उपयोग आवश्यकता के अनुसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि किसान अपनी फसल की बुआई के अनुसार खाद लेता है, तो सभी को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आता है कि किसान को जहां दो बैग खाद की आवश्यकता होती है, वहां वह पांच बैग की मांग कर देता है जिससे अन्य किसानों को खाद से वंचित रहना पड़ता है। आवश्यकता के अनुसार खाद का उपयोग करने से किसी को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

तकनीकी प्रबंधक ने यह भी कहा कि यदि खाद या अन्य कृषि सामग्री देने वाले किसी दुकानदार के खिलाफ कोई शिकायत हो, तो किसान कृषि विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed