फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   96 MM rain in last three days in Bhiwani city.

जमकर बरसे बदरा, तीन दिन में शहर में 96 एमएम से ज्यादा बारिश

Wed, 22 Jul 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
96 MM rain in last three days in Bhiwani city.
भिवानी। लंबे इंतजार के बाद ही सही मगर पिछले तीन दिन से अच्छी-खासी बारिश हो रही है। पिछले तीन दिन के दौरान अकेले भिवानी में 96.2 एमएम बारिश हो चुकी है। सोमवार को भी 30.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। भिवानी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों लोहारू, तोशाम, बहल में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश ने एक बार फिर व्यवस्था की पोल खोली। शहर के अनेक क्षेत्रों खासकर सेक्टर-13, दिनोद गेट क्षेत्र, खाकी बाबा मंदिर के पास घोषियान चौक क्षेत्र में जलभराव से हालात बद से बदतर रहे और यहां हादसों की आशंका रही। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। बारिश से जहां फसलों की बीमारियां धूल गईं, वहीं पानी के अभाव में सूख रही फसलों में भी नई जान आ गई है। किसानों को अब बेहतर फसल की आस है।
विज्ञापन

रात पौने 12 बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक चली। करीब घंटेभर रुकने के फिर करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से शहर के लगभग सभी मुख्य मार्गों, कॉलोनियों, गलियों में जलभराव हुआ। खासकर निचले इलाकों में। मगर राहत भरी बात यह रही कि इस बार बेहतर व्यवस्था के कारण रोहतक गेट, पुराना बस स्टैंड, बीटीएम चौक आदि क्षेत्रों में घंटेभर में ही पानी की निकासी हो गई, जिस कारण लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रात को हुई झमाझम बारिश
रात को ज्यादा बारिश हुई। रात पौने 12 बजे बारिश शुरू हुई थी। सुबह साढ़े सात बजे तक भिवानी में 22.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। लोहारू में इसी दौरान 36.2 एमएम, बहल में 24.8, तोशाम में 20.4 एमएम बारिश हुई। सुबह साढ़े सात से दोपहर दो बजे तक भिवानी में आठ एमएम बारिश हुई। बाकी जगह या तो बारिश ही नहीं हुई और कुछ जगह हलकी बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
शहर के दिनोद गेट, दिनोद चौकी के पास खाकी बाबा मंदिर के सामने, हांसी रोड, आदर्श नगर, घोषियान चौक क्षेत्र, जैन चौक क्षेत्र, बावड़ी गेट, डोबी तालाब क्षेत्र, किरोड़ीमल मंदिर के पीछे, हालुवास गेट क्षेत्र, हनुमान ढाणी क्षेत्र आदि में जलभराव हुआ।

कपास, दलहन की बेहतर फसल की आस
बारिश से किसानों को कपास, दलहन, बाजरा की बेहतर फसल की आस है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की बिजाई के लिए भी अब बेहतर समय बताया है। कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि बारिश से अब कपास, दलहन, बाजरा की फसल बेहतर होगी।
पिछले तीन दिन के दौरान बारिश (एमएम में)
क्षेत्र 21 जुलाई 20 जुलाई 19 जुलाई
भिवानी 30.2 20 46
लोहारू 36.2 20 15
बवानीखेड़ा 04.2 16 20
तोशाम 20.4 06 15
बहल 24.8 10 04
सिवानी 04.0 06 बूंदाबंादी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed