फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   65 बाबू बने असिस्टेंट, 160 पद आज भी खाली : सांगवान

65 बाबू बने असिस्टेंट, 160 पद आज भी खाली : सांगवान

Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
65 बाबू बने असिस्टेंट, 160 पद आज भी खाली : सांगवान

विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा विभाग में तैनात 65 बाबुओं को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर असिस्टेंट बना दिया है, हालांकि अभी भी 160 पद विभाग में रिक्त पड़े है। हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान ने बताया कि विभाग ने 28 से 30 वर्षों की सेवा के बाद लिपिकों को पदोन्नत किया गया है, जबकि अन्य विभागों में इतने वर्षों की सेवा के बाद लिपिक सुपरिंटेंडेंट तक बन जाते है। वही शिक्षा विभाग के पचकूंला स्थित मुख्यालय में अतिरिक्त सहायक निदेशक तक बन जाते है। संदीप ने कहा कि असिस्टेंट बनाए गए लिपिकों की सेवा के केवल अब 2 से तीन वर्ष ही बाकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में शिक्षा विभाग में अभी भी 160 असिस्टेंट के पद रिक्त पड़े है। अगर सभी पदों पर पदोन्नति की जाती तो काफी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता था।

भिवानी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघों, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर भाजपा सरकार द्वारा चुनावी वादों को लागू करवाने के लिए आगामी 8-9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारी भाग लेंगे। यह जानकारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा, सचिव मा. सुखदर्शन सरोहा, कोषाध्यक्ष धर्मबीर भाटी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने राज्य में 2 लाख बेरोजगारों को स्थायी रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी रोजगार देना तो दूर रहा उलटा सरकारी विभागों को निजीकरण कर पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed