फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अजय चौटाला के निष्कासन पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अजय चौटाला के निष्कासन पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अजय चौटाला के निष्कासन पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भिवानी। सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला के बाद इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला को पार्टी से निष्कासित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। देवीलाल सदन में एकत्रित होकर 17 को जींद में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि अजय चौटाला परिवार से वो लोग साजिश रच रहे हैं जिन्होंने हमेशा पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहां डा. अजय सिंह चौटाला को निष्कासन करने का आदेश सही नहीं है। वहीं षड़यंत्रकारी झूठे हस्ताक्षर कर दुष्यंत व दिग्विजय के निष्कासन का पत्र लिए फिरते हैं। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नरेश द्वारका, हलका अध्यक्ष जगदीश धनाना, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रदीप गोयल, चेयरमैन प्रेम धनाना, डीएसपी होश्यार सिंह, जिला प्रवक्ता राजू मेहरा, युवा शहरी अध्यक्ष आशू वाल्मीकि, बीसी अध्यक्ष बृजलाल जोगी, बीसी शहरी अध्यक्ष मदन जूसवाला, युवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमन राजपूत, इनेसो चेयरमैन मंदीप सुई, एससी सैल जिला अध्यक्ष मनमोहन भुरटाना, प्रदेश महासचिव विरेंद्र वाल्मीकि, महिला महासचिव वीना सारसर, लीगल सैल कोआर्डिनेटर मेहर चंद सांगवान, पूर्व युवा हलका अध्यक्ष देवेंद्र नकीपुर, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed