फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आढ़ती से लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले व्यापारी

आढ़ती से लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले व्यापारी

Sat, 05 May 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती से लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले व्यापारी
आढ़ती से लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले व्यापारी
विज्ञापन

भिवानी। शहर की कई कॉलोनियों में वाहनों के शीशे तोड़ने, ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक लगाने, आढ़ती हनुमान प्रसाद से लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए नगर व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया से मुलाकात की। उन्होंने शहर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा भी की।

जिला प्रधान भानुप्रकाश ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान पिछले दिनों रात के समय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गलियों में खड़ी अनेकों गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। हर रोज दोपहर को स्कूली छात्राओं की छुट्टी के समय तथा सुबह शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। मंडल सदस्यों ने हनुमान प्रसाद के अपहरण कर्ताओं की गिरफ्तारी समेत अनेक समस्याओं से अवगत करवाया गया। पुलिस अधीक्षक पूनिया ने सभी समस्याओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रवीन नारंग, गौवर्धन, राजकुमार, अर्जुनदास, रामअवतार, सुरेंद्र जिंदल, विजय कुमार, रमेश बावा, विनोद चावला, राजकुमार यादव, प्रेम धमीजा, किशनलाल जैन, रितेश मित्तल, जीआर जैन, सुभाष सोनी, लेखराज हलवाई व व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed