फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बजट के विरोध में आंगनवाड़ी व मिड डे मील वर्कर का प्रदर्शन

बजट के विरोध में आंगनवाड़ी व मिड डे मील वर्कर का प्रदर्शन

Sun, 04 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बजट के विरोध में आंगनवाड़ी व मिड डे मील वर्कर का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
केंद्र के बजट के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर, मिड डे मील वर्कर व मदर ग्रुप कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
शनिवार सुबह नेहरू पार्क में आंगनबाड़ी वर्कर, मिड डे मील व मदर ग्रुप वर्कर यूनियन संबंधित सीटू के जुड़ी महिला कार्यकर्ता नेहरू पार्क में इकट्ठा हुईं। यहां से महिलाएं प्रदर्शन करते नेहरू पार्क से हांसी गेट होते चिड़ियाघर मोड़ पहुंची। यहां महिलाओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

इससे पहले नेहरू पार्क में हुई सभा की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर नेता संतोष व मिड-डे-मील वर्करों की नेता सुदेश रिवासा ने की। दोनों नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के नए बजट मे आईसीडीएस व मिड डे मील के लिए बजट कम कर दिया गया तथा इनके निजीकरण की की योजना बनाई जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि 45 वें भारतीय श्रम सम्मेलन मे घोषणा की थी की परियोजनाओं वर्करों को मजदूर घोषित करके के न्यूनतम वेतन दिया जाए और उनके सेवानिवृत्ति लाभ लागू किए जाए। इसके बावजूद इस बजट मे कोई प्रावधान नहीं किया गया इसलिए परियोजनाओं वर्करों ने बजट का विरोध किया। प्रदर्शन में सीटू जिला प्रधान का. ओमप्रकाश, सचिव अनिल कुमार, आंगनबाड़ी से राजबाला, संतोष, रोडवेज से नरेंद्र दिनोद, यादविरेन्द्र शर्मा, सीटू नेता रामेहर, संतोष, राजबाला, फूलचंद, प्रेम, प्रकाश, रोशनी, सुमित्रा, निर्मला, सुशीला, राजकुमारी, दलित अधिकार मंच संयोजक का. चंद्रभान, अभिषेक शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed