{"_id":"59612c714f1c1bd3038b45ac","slug":"91499540593-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायामशाला का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायामशाला का उद्घाटन
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यायामशाला का उद्घाटन
लोहारू। खेल के क्षेत्र समुचित अवसर प्रदान कर ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने लाया जा सकता है क्यों कि खेलों में ग्रामीण बच्चों का कोई मुकाबला नहीं है। यही कारण है कि हर क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों का दबदबा आज भी कायम है। यह बात बाबा बड़ीनाथ आश्रम के महंत केशवनाथ महाराज ने शनिवार को क्षेत्र के पहाड़ी गांव में व्यायामशाला का उद्घाटन करने के उपरांत कही। पहाड़ी माता सेवा ट्रस्ट ने खिलाड़ियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिमखाना और व्यायामशाला बनाई गई है। महंत केशवनाथ ने कहा कि आज अनेक प्रकार से जनहित में समाजसेवी लोग पैसा खर्च कर रहे हैं। इसके साथ ही यदि बच्चों के खेलों की ओर गांवों में ध्यान दिया जाए तो हमारे क्षेत्र के बच्चे प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर गांव के सरपंच संतुराम, मास्टर प्रेमसिंह, नरेश आदि मौजूद थे।