फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   9 new digital recorders will be installed for groundwater level measurement

Bhiwani News: भूजल स्तर मापन के लिए लगाए जाएंगे 9 नए डिजिटल रिकॉर्डर

Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
9 new digital recorders will be installed for groundwater level measurement
डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर।
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन




भिवानी। अटल भूजल योजना के तहत जिले के तीन विकासखंडों में 9 नए डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। इसकी मदद से बारिश में भूजल स्तर में गिरावट या सुधार का पता चल सकेगा। इनसे हर छह घंटे में पानी के जलस्तर के बारे में पता लगाया जा सकेगा।



दरअसल, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से अटल भूजल योजना के तहत बरसात से पहले और बाद में भूजल स्तर में सुधार या गिरावट का पता लगाने के लिए यह रिकॉर्डर लगाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत वाटर लेवल रिकॉर्डर लगाने के लिए भिवानी जिले के तीन ब्लॉकों का चयन किया गया है। इनमें लोहारू, कैरू, बहल ब्लॉक शामिल हैं। लोहारू ब्लॉक में चार, कैरू में तीन और बहल ब्लॉक में दो डिजिटल रिकॉर्डर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह रिकॉर्डर हर पांच किमी के दायरे में लगाए जा रहे हैं। इन डिजिटल रिकॉर्डर की मदद से हर छह घंटे में पानी की रिपोर्ट जल शक्ति मंत्रालय के डिजिटल रिकाॅर्ड में दर्ज होगी। इससे अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर ही भूजल स्तर की जानकारी ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तीन ब्लॉकों के इन गांवों में लगेंगे डिजिटल रिकॉर्डर
योजना के तहत लोहारू ब्लॉक के गांव बड़दू जोगी, अमीरवास, फरटिया केहर, बिसलबास, कैरू ब्लॉक के गांव बाबरवास, लेघां भानान, कुसुंबी, बहल ब्लॉक के गांव बिधनोई और सुरपुरा कलां में डिजिटल रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से पहले जिले के चार ब्लॉकों में 124 डिजिटल रिकॉर्डर लगाए जा चुके हैं। विभाग ने पहले लोहारू, कैरू, बहल, तोशाम ब्लॉक में डिजिटल रिकॉर्डर लगाए थे। इनसे भूजल के बारे में समय से रिपोर्ट मिल रही है।
-------
ऐसे लगाए जाते हैं डिजिटल रिकॉर्डर
डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर लगाने के लिए नया नलकूप लगाया जाता है। इसमें मीटर लगाते समय डिजिटल रिकॉर्डर भी साथ में लगाया जाता है। इसके बाद अधिकारियों को हर छह घंटे में भूजल स्तर की जानकारी मिलने लगती है।

-----
जिले के तीन ब्लॉकों में नौ डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। इनसे हर छह घंटे में भूजल की जानकारी मिल सकेगी। हालांकि जिले में 124 डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर पहले भी लगाए जा चुके हैं।
- अशोक कुमार, जिला समन्वयक सह जिला सूचना शिक्षा संचार विशेषज्ञ, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed