फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   इधर 96 वर्षीय भाई चिता जली, उधर छोटे भाई ने तोड़ा दम

इधर 96 वर्षीय भाई चिता जली, उधर छोटे भाई ने तोड़ा दम

Wed, 31 Jan 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
इधर 96 वर्षीय भाई चिता जली, उधर छोटे भाई ने तोड़ा दम
इधर 96 वर्षीय भाई चिता जली, उधर छोटे भाई ने तोड़ा दम
विज्ञापन

लोहारू। झुप्पा कलां गांव के दो चचेरे भाइयों 96 वर्षीय चैनसुख मान और 91 वर्षीय रिछपाल मान की मृत्यु उस चर्चा का विषय बन गई, जब बड़े भाई की चिता जल ही रही थी तो छोटे ने भी दम तोड़ दिया।
देश की आजादी के परवाने और लोहारू के नवाबी व्यवस्था के विरूद्ध संघर्ष के योद्धा रहे चौधरी चैनसुख मान ने 96 वर्ष की आयु में अपने पीछे 5 पीढ़ियों के 72 सदस्यों के भरे पूरे परिवार को छोड़कर अपनी सांसारिक यात्रा पूरी की तो उनके छोटे भाई रिछपाल मान ने भाई के शव को स्नान करवाने के पश्चात कहा कि मैंने तो अपना फर्ज निभा दिया अब मुझे भी जल्द अपने पास बुला लेना।
विज्ञापन

इसके बाद चैनसुख मान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया और जैसे ही चिता को मुखाग्नि दी गई, छोटे भाई रिछपाल ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। बचपन के हमजौली इन भाइयों के प्रेम की चर्चा आज हर किसी की जुबान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैनसुख मान अपने पीछे पुत्र पूर्व सरपंच होशियार सिंह, मा. प्रताप सिंह आर्य, राम सिंह आर्य, पौत्र पूर्व युवा इनेलो जिला अध्यक्ष वजीर मान, प्राध्यापक जयवीर मान, पूर्व सरपंच कृष्ण मान सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed