{"_id":"595fda974f1c1bfc1d8b46d5","slug":"81499454103-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल विभाग को 10 घंटे में 500 कॉल करता है यह सिरफिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल विभाग को 10 घंटे में 500 कॉल करता है यह सिरफिरा
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
दमकल विभाग का स्टाफ पिछले चार दिन से एक सिरफिरे शख्स से परेशान है। यह व्यक्ति हर रोज सुबह सात बजे विभाग के लैंडलाइन फोन नंबर पर कॉल करना शुरू करता है। उसका यह सिलसिला दिनभर थमता ही नहीं। यह सनकी व्यक्ति केवल सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक कॉल करता है। इस वजह से आग की सूचना देने वालों को भी दिक्कत आ रही है।
यूं तो दमकल विभाग के लिए अजीबो-गरीब कॉल्स झेलना आम बात है। लेकिन, इस बार अधिकारी-कर्मचारियों का सुकून इस सिरफिरे ने छीन लिया है। सब फायर ऑफिसर अजयवीर और रिंकू बताते हैं कि इतने साल की सर्विस के दौरान ऐसा व्यक्ति नहीं देखा। यह व्यक्ति पिछले चार दिन से सुबह सात बजे कॉल करनी शुरू करता है और नॉन-स्टाप रात नौ बजे तक करता है। कॉल की संख्या 500 से ज्यादा ही होंगी। उन्हें इस बात की हैरत है कि एक व्यक्ति लगातार कैसे इतनी कॉल कर सकता है।
रिंकू ने बताया कि यह व्यक्ति केवल नंबर डॉयल करता है। कॉल रिसीव करने पर कुछ नहीं बोलता। अपनी तरफ से कॉल काटता भी नहीं है। इस वजह से दूसरी कॉल आने में दिक्कत आ रही है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाया। यह नंबर लोहारू क्षेत्र के नंगला गांव में एक शख्स के नाम बताया जा रहा है। सब फायर ऑफिसर ने बताया कि इस बारे में विभाग की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।