फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   81,163 farmers got 4,49,428 acres of land registered

Bhiwani News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 81,163 किसानों ने करवाया 4,49,428 एकड़ जमीन का पंजीकरण

Wed, 08 Jan 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 08 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
81,163 farmers got 4,49,428 acres of land registered
भिवानी। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अब तक जिले के 81,163 किसानों ने 4,49,428 एकड़ जमीन का पंजीकरण करवाया है। पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाना जरूरी है। बिना पंजीकरण किसान एमएसपी पर अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे तथा सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी पंजीकरण करवाने वाले किसानों को ही मिलेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के अन्तर्गत किसानों को अपनी भूमि का विवरण, बैंक खाता नंबर व लगाई गई फसल का विवरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करवाना होता है। मंडी में अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए फसल का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों को विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसल का पंजीकरण किया जा रहा है। ऐसे में सभी किसान अपनी जमीन पर लगाई गई फसल का पंजीकरण अवश्य करवाएं। किसी कारणवश अपनी जमीन पर फसल की बुआई करने में असमर्थ रहे किसान खाली पड़ी जमीन का पंजीकरण भी अवश्य करवाएं। सरकार की ओर से चलाईं जा रही विभिन्न योजनाओं को भी इस पोर्टल के माध्यम से ही लागू किया जा रहा है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाने वाले किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





किसान मोबाइल से स्वयं भी कर सकते हैं फसल का पंजीकरण

उप निदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि किसान स्वयं अपने मोबाइल से मेरी फसल-मेरा ब्योरा एप के माध्यम से अपनी फसल का पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा किसान ऑनलाइन fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर व नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed