फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   8 people die in corona, two woman, 207 new positive cases found

कोरोना से दो महिलाओं समेत आठ मरीजों की मौत

Fri, 30 Apr 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
8 people die in corona, two woman, 207 new positive cases found
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। भिवानी शहर में वीरवार को भी कोरोना की वजह से आठ लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब 211 हो चुका है। वीरवार को कोरोना से संक्रमित 207 नए मामले भी सामने आए हैं। जिले में 321 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1358 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

वीरवार को कोरोना से मरने वाले आठ लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब तक 345358 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिला सामान्य अस्पताल के फ्लू कार्नर पर भी कोविड जांच कराने वालों की लगातार भीड़ जुट रही हैं, यहां पर टेस्ट कराने आए लोगों के बीच सामुदायिक दूरी बनाने के लिए पुलिस भी तैनात की हुई है। कोरोना संक्रमितों की वजह से शहर के दो कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। लगातार बिगड़ रही स्थिति की वजह से शहर के कई अन्य हिस्सों में भी कंटेनमेंट जोन की तैयारी है।
विज्ञापन

वर्जन:::
लगातार कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के चलते लोगों से भी सामुुदायिक दूरी व मुंह पर मास्क लगाने की अपील की जा रही है। लोग घरों के अंदर भी सावधानी बरतें और जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का ईमानदारी से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन भिवानी।
इन लोगों ने हारा कोरोना से जंग
1. तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान निवासी 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना की वजह से मौत हो गई। उसकी 28 अप्रैल को तबीयत बिगड़ी थी, उसी दौरान उनका कोविड टेस्ट काराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे तोशाम अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बुखार की शिकायत थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के शमशान घाट में ही उसका अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कोविड नियमों के तहत किया गया।
2. शहर की भारत नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने भी कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। उसका 27 अप्रैल को सैंपल हुआ था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मृतक के कोरोना संक्रमण का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
3. शहर के शांति नगर कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय एक महिला ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। उसका 26 अप्रैल को सैंपल हुआ था। जिसकी 28 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसका उपचार चल रहा था कि इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी अचानक ही ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी।
4. शहर के ग्वार फैक्ट्री के पीछे स्थित सेवा नगर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय एक महिला ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। 24 अप्रैल को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला को शुगर और सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। महिला की उपचार के दौरान ही मौत हो गई।
5. शहर के बिचला बाजार क्षेत्रवासी एक महिला ने भी कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। महिला को 20 अप्रैल को दिल्ली के नजफगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। उसे हार्ट की दिक्कत थी। 27 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इसके बाद उसकी लगातार तबीयत बिगड़ती चली गई। उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।
6. गांव बडवा निवासी 66 वर्षीय एक बुजुर्ग ने भी कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 23 अप्रैल को हिसार ले जाया गया था। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
7. गांव भारीवास निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना की वजह से मौत हो गई। वह ट्रक चालक था। 28 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसका हिसार के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

8. कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र वासी 59 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई। उसका 27 अप्रैल को टेस्ट हुआ था। जिसकी 28 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दो तीन दिन से उसे बुखार आ रहा था। उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से उसे जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया। जिला सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed