फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   73240 candidates will appear for open school examination at 132 centers in the state

भिवानी: प्रदेश में 132 केंद्रों पर 73240 परीक्षार्थी देंगे मुक्त विद्यालय की परीक्षा

Thu, 16 Feb 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
73240 candidates will appear for open school examination at 132 centers in the state
भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक संचालित कराई जाएगी। प्रदेशभर में करीब 132 केंद्रों पर करीब 73240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश, सीटीपी, री अपीयर, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय, आंशिक अंक सुधार एवं मर्सी चांस) फरवरी-मार्च हेतु एडमिट कार्ड जारी किए हैं। बोर्ड की ओर से सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 20 फरवरी से वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इस आशय की जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने दी। हरियाणा मुक्त विद्यालय के पात्र परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड वेबसाइट पर दिए लिंक www.bseh.org.in से पिछले अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम एवं मुक्त विद्यालय-फ्रेश श्रेणी के परीक्षार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेशभर में सेकेंडरी परीक्षा में 39946 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 24172 छात्र व 15774 छात्राएं हैं। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मेें 33294 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 21725 छात्र व 11569 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक रहेगी, जिसमें परीक्षार्थी अपने मूल आधार कार्ड एवं रंगीन प्रवेश पत्र सहित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

ए-4 साइट पेपर पर रंगीन प्रिंट आउट अनिवार्य
परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट आउट ए-4 साइज पेपर पर ही निकालना होगा। परीक्षार्थियों को रंगीन प्रवेश-पत्र पर आवेदन-पत्र भरते समय स्कैन किया फोटो चिपकाकर सत्यापित करवाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट लेने उपरांत अपने विवरण भली-भांति जांच लें। यदि विवरणों में कोई त्रुटि है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय में संपर्क करते हुए 21 फरवरी तक शुद्धि से संबंधित मूल दस्तावेज एवं वांछित शुद्धि शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर शुद्धि करा सकते हैं। परीक्षा समाप्त होने के उपरांत परीक्षार्थी को फोटो व हस्ताक्षर में त्रुटि ठीक करवाने की अनुमति नहीं होंगी। यदि किसी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारणवश रोका गया है तो वे परीक्षा आरंभ होने से पूर्व बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर आकर वांछित दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए अनुक्रमांक जारी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल प्रमाण पत्र पर मिलेगा दिव्यांग विद्यार्थी को लेखक
परीक्षार्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या अधिक है और उन्हें लेखक की सुविधा चाहिए। ऐसे में वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जारी किया मेडिकल प्रमाण-पत्र व अन्य दस्तावेजों सहित मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक से लेखक के लिए अनुरोध करेगा। मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक दिव्यांग परीक्षार्थियों के अनुरोध पर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड की जांच करते हुए दिव्यांग परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले लेखक उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक द्वारा जिन दस्तावेजों के आधार पर परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा दी गई है, की प्रतियां ई-मेल, पंजीकृत डाक के माध्यम से बोर्ड कार्यालय की संबंधित शाखा को भेजना सुनिश्चित करें।
क्यूआर कोड का होगा प्रश्नपत्र में प्रयोग
इस वर्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया है। इसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड लगाया है। यह फार्मूला अपनाने वाला हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड देश का पहला बोर्ड होगा। यदि वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी परीक्षा में प्रवेश होगा तो वह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है। इसलिए परीक्षार्थी ऐसी मानसिकता से बचें।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओपन की परीक्षाओं के सभी 132 परीक्षा केंद्र प्रदेश के 22 जिलों के जिला मुख्यालयों पर बनाए गए हैं। हरियाणा ओपन की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्र में मुख्य केंद्र अधीक्षक के अलावा कोई भी व्यक्ति या परीक्षार्थी प्रवेश नहीं कर सकता। परीक्षाओं के नकल रहित संचालन के लिए सीसीटीवी लगाए गए है। इसके अलावा प्रश्न पत्र के हर पेज पर यूनिक क्यूआर कोड अंकित किया है।
- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed