फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जींद रैली में रोडवेज कर्मचारी सरकार का करेंगे विरोध

जींद रैली में रोडवेज कर्मचारी सरकार का करेंगे विरोध

Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जींद रैली में  रोडवेज कर्मचारी सरकार का करेंगे विरोध
गेट मीटिंग कर रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी ने रोडवेज कार्यशाला में लिपिक स्टाफ के साथ गेट मीटिंग कर मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजकुमार दलाल ने की तथा संचालन डिपो सचिव राजेश शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर जींद रैली बढ़ चढ़ कर सरकार का विरोध करने की चेतावनी दी।

डिपो प्रधान व सर्व कर्मचारी संघ के नेता बाबू सुखदेव सिंह, सुख दर्शन सरोहा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के नेता नरेंद्र दीनोद व पवन शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश के कर्मचारी व बेरोजगार युवा सरकार की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। लेकिन सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर बेफिक्री से सोई हुई है। उन्होंने कहा कि एचआर को लंबित रख लिया है, एचआर देने व कर्मचारियों की अन्य जायज मांगों का समाधान करने में सरकार को क्यो परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना किसी भेदभाव के कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करें अन्यथा जींद की रैली से सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके रोडवेज वर्कर यूनियन के पूर्व नेता रामफल देशवाल, अमीर सिंह व यूनियन नेता प्रदीप वजीना, महेंद्र बडाला, जोगिंदर शर्मा, सत्यवान सोनू, नरेश शर्मा, संजय सांगवान, सज्जन सिंह, राजेश लाला, अजीत, अनिल, आलोक, विक्रम, अभिमन्यु, जसवीर व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed