{"_id":"5aa42f764f1c1ba8768b4d67","slug":"71520709494-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं कक्षा की परीक्षा देने गई आश्रम छात्रा नहीं पहुंची वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं कक्षा की परीक्षा देने गई आश्रम छात्रा नहीं पहुंची वापस
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
12वीं कक्षा की परीक्षा देने गई आश्रम छात्रा नहीं पहुंची वापस
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी : बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए आश्रम से गई छात्रा दूसरे दिन तक वापस नहीं लौटी। आश्रम प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत अब बीटीएम पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है।
जिला बाल सेवा आश्रम की 18 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा देने के लिए आई थी, लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद वापस आश्रम नहीं पहुंची। दूसरे दिन तक युवती की आश्रम प्रबंधन द्वारा तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद इस मामले की शिकायत बीटीएम पुलिस चौकी में गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।