फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बजट में 10 करोड़ परिवारों का स्वास्थ्य बीमा जुमला: किरण

बजट में 10 करोड़ परिवारों का स्वास्थ्य बीमा जुमला: किरण

Tue, 06 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बजट में 10 करोड़ परिवारों का स्वास्थ्य बीमा जुमला: किरण
बजट में गरीब परिवारों का स्वास्थ्य बीमा जुमला : किरण
विज्ञापन

भिवानी। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने बजट में स्वास्थ्य बीमा योजना, एमएसपी बढ़ाने की घोषणा को राजनीतिक जुमला करार दिया और कहा कि चुनाव निकट देख भाजपा किसानों को बरगलाने में लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर योजना को 2022 बता कर किसी तरह 2019 से पार पाना चाहती है।
सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करती हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि आम बजट में 10 करोड़ परिवारों का पांच लाख रुपये की बीमा केवल जुमला है। जब एक लाख रुपये लोगों को नहीं मिले तो पांच लाख कहां से मिलेंगे। हर साल 2 करोड़ नौकरी देने के भाजपा के वादे को भी जुमला साबित हुआ।
विज्ञापन

किरण ने कहा कि सरकार ने चार साल में किसानों के हितों के लिए कोई काम नहीं किया जिससे उनकी पैदावार में बढ़ोतरी हो। नहरों में पानी के बिना किसानों की फसल उगना ही संभव नहीं है तो एमएसपी के मायने ही नहीं रह जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर सब्सिडी के मामले में भी किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ भी आंकड़ों का खेल खेला जा रहा है। सामान्य वर्ग के किसानों को 60 फीसदी घोषित सब्सिडी की बजाय केवल 12.9 फीसदी, गरीब किसानों को 70 फीसदी की बजाय 7.43 फीसदी व एससीएसटी को 85 फीसदी की बजाय 11.6 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को भी जीएसटी की आड़ के लूटने का काम किया है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामप्रताप शर्मा, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, मदन ठेकेदार, अमर सिंह, परमजीत मडडू, अशोक बवानीवाला, देवराज महता, वेद पुजारी, शीशराम, हरि सिंह सांगवान, जगदीप सांगवान, दिलबाग निमड़ी, ऋषि अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed