{"_id":"5a5e4bc14f1c1b8b268b4c2a","slug":"71516129217-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा लेखन में प्रवीण व काव्य लेखन में पवन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा लेखन में प्रवीण व काव्य लेखन में पवन प्रथम
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथा लेखन में प्रवीण और काव्य लेखन में पवन को मिला प्रथम पुरस्कार
बहल। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय साहित्य एवं काव्य लेखन प्रतियोगिता में जीडीसी कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रवीण ने कथा लेखन में प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के ही छात्र पवन को काव्य लेखन कला का द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
मंगलवार को कॉलेज में दोनों विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि परिश्रम व परित्याग के साथ निष्ठा से काम करने वाले को सफलता जरूर मिलती है। लेखक व कवि बनने के लिए एक सोच, संकल्प एवं क्रियान्वयन जरूरी है। विश्वास है कि उक्त विद्यार्थी साहित्य को नयी दिशा दे सकेंगे। उन्होंने हिंदी विभाग की प्रभारी उषा देवी को इस उपलब्धि की बधाई दी।
कॉलेज उप प्राचार्य प्रवीण गौड़ ने बताया कि हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सिरसा में दिसंबर माह में साहित्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया था। कार्यशाला में एक राज्यस्तरीय साहित्य एवं काव्य लेखन परीक्षा आयोजित की गई थी। अकादमी द्वारा सोमवार को घोषित रिजल्ट में जीडीसी के दो विद्यार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया गया। राज्य सरकार द्वारा कथा लेखन में प्रथम रहे छात्र प्रवीण को 21 हजार रुपये तथा द्वितीय स्थान पर रहे पवन को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। विद्यार्थियों को उपप्राचार्य डॉ. प्रवीन गौड़, प्रो. देवीलाल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. विनोद, प्रो. बीरेन्द्र, डॉ. सजंय, प्रो. कविता, डॉ. प्रोमिला, प्रो. मनीष शर्मा, प्रो. रजनी समेत संस्थान से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।