{"_id":"5a25a0f24f1c1b78548c1218","slug":"71512415474-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील की तीन फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील की तीन फैक्टरी
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तीन फैक्ट्रियों की मशीनों को किया सील
भिवानी। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मानकों की अवहेलना करने वाली फैक्ट्रियों पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। बोर्ड ने सोमवार को तीन फैक्ट्रियों की मशीनों को सील किया है। बताया जाता है कि सीलिंग की कार्रवाई अगले दो-तीन दिन चलेगी।
सोमवार शाम राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम औद्योगिक सेक्टर 26 पहुंची और एक के बाद एक तीन प्लास्टिक प्लांटों का निरीक्षण किया। इसके बाद इन तीनों फैक्ट्रियों की मशीनों को सील कर दिया।
बोर्ड के साइंटिस्ट (बी) सुनील श्योराण ने बताया कि इन तीनों फैक्टरी संचालकों ने बोर्ड से जरूरी परमिशन नहीं ले रखी थी। इसलिए तीनों फैक्टरियों की मशीनों के मूविंग पार्ट्स को सील किया गया है।
विज्ञापन
--
23 फैक्टरियों को और सील करेगा बोर्ड
बोर्ड के साइंटिस्ट ने बताया कि भिवानी में ऐसी 26 फैक्ट्री को चिन्हित किया है, जिन्होंने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जरूरी परमिशन नहीं ले रखी हैं। तीन को आज सील कर दिया है और बाकी फैक्ट्रियों के खिलाफ अब लगातार सीलिंग की कार्रवाई चलेगी।
--
दो साल से टल रही थी कार्रवाई
लगभग दो साल पहले से ही भिवानी की कई फैक्टरियां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रडार पर थीं। बोर्ड की ओर से बार-बार चेतावनी भी जारी हुईं, लेकिन कार्रवाई किसी न किसी वजह से टलती रही।