फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ठेके पर लगे कर्मचारियों की भी नहीं सौंपी गई सूची, बायोमैट्रिक हाजिर की तैयारी

ठेके पर लगे कर्मचारियों की भी नहीं सौंपी गई सूची, बायोमैट्रिक हाजिर की तैयारी

Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
ठेके पर लगे कर्मचारियों की भी नहीं सौंपी गई सूची, बायोमैट्रिक हाजिर की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
सफाई का ठेका दिए जाने के बावजूद 178 कर्मचारी कहां कार्यरत हैं, ठेकेदार ने अब तक इसकी पूरी जानकारी सामान्य अस्पताल प्रशासन को नहीं दी है। ऐसे में ठेकेदार का भुगतान रुक सकता है या ठेका रद्द भी हो सकता है। अनुबंध पर लगे कर्मचारियों की हाजिरी के लिए भी अस्पताल प्रशासन प्लानिंग बना रहा है। इसके लिए बायोमैट्रिक हाजिरी की तैयारी कर ली गई है। सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों के थाईराइड टेस्ट, नीकू वार्ड के टेस्ट रोहतक गेट स्थित एक प्राइवेट लैब में हो रहे है। प्राइवेट लैब संचालक से टेस्टों का अनुबंध किया गया है। अनुबंध किस आधार पर किया गया, टेंडर प्रक्रिया हुई या नहीं। इन बातों को लेकर अस्पताल में खूब चर्चाएं है।
मई में अस्पताल में अनुबंध के आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाने का ठेका गुरुग्राम की एक कंपनी को दिया गया था। उस समय 178 कर्मचारी अस्पताल में लगाने की बात कही गई थी। जून बीत चुका है और जुलाई के भी 14 दिन बीत चुके हैं। अब तक कर्मचारियों की कोई जानकारी नहीं है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी बार-बार ठेकेदार से कर्मचारियों की लिस्ट मांग चुके हैं, लेकिन उन्हें ये स्पष्ट लिस्ट नहीं दी गई है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि भुगतान पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन सभी 178 कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए अन्य प्लानिंग भी बना रहा है। इसमें सभी के आधार कार्ड लिंक करते हुए बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत करवाए जा रहे टेस्ट
सामान्य अस्पताल से थाइराइड टेस्ट, नीकू वार्ड के टेस्ट रोहतक गेट स्थित एक प्राइवेट लैब में हो रहे है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने लैब संचालक से अनुबंध किया है। मगर अनुबंध से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है या नहीं, इसे लेकर चर्चाएं हैं। मार्केट में जो टेस्ट दो सौ से ढाई सौ रुपये तक में होता है, अनुबंध के तहत प्राइवेट लैब संचालक प्रत्येक टेस्ट के लिए 160 रुपये लेगा। मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि अनुबंध स्वास्थ्य विभाग में ही अनुबंध आधार पर लगे एक एलटी के साथ है। इसका भुगतान सरकारी कोष से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार से अनुबंध पर लगाए गए कर्मचारियों की सूची मांगी है। ठेकेदार के माध्यम से लगाए कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए प्लानिंग बनाई जा रही है। कर्मचारियों की बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत मरीजों को नि:शुल्क टेस्ट सुविधाएं दी जा रही हैं।
डॉ. रघुवीर शांडिल्य, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed