{"_id":"595fdc724f1c1bd42e8b46aa","slug":"71499454578-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवानी रैली में बहल को मिल सकती है सीएचसी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवानी रैली में बहल को मिल सकती है सीएचसी की सुविधा
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
सिवानी में नौ जुलाई को होने वाली वन महोत्सव रैली में सीएम बहल कस्बे में सीएचसी की घोषणा कर सकते हैं। कस्बे के लोगों की लंबे अरसे से चली आ रही है यह मांग इस रैली में पूरी हो सकती है।
फिलहाल कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ही है। इसमें स्वीकृत पदों की संख्या के अनुसार चिकित्सकों की नियुक्ति कभी भी नहीं हुई। लोगों को केवल एक ही चिकित्सक की सेवाएं मिलती रही हैं। लोगों ने सामान्य चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने और महिला एवं दंत चिकित्सक की नियुक्ति के कई बार प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बहल की पीएचसी पर बहल ही नहीं इसके साथ लगते हरियाणा और राजस्थान के करीब 50 से ज्यादा गांवों के लोग निर्भर हैं। लेकिन, पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में लोगों को चिकित्सा के लिए हिसार या भिवानी जाना पड़ता है।
जेपी दलाला ने उठाया था सीएचसी का मुद्दा
बहल में 11 मार्च 2016 को हुई बहल विकास यात्रा रैली में रैली के संयोजक भाजपा नेता जेपी दलाल ने बहल में सीएचसी बनाने की मांग उठाई थी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने इस मांग को फिर से उठाने का वादा किया है। गांवों में रैली के लिए निमंत्रण दे रहे जेपी दलाल ने सिवानी रैली में बहल कस्बे के लिए सीएचसी बनाने की मांग उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
सिवानी में नौ जुलाई को होने वाली वनमहोत्सव रैली लोहारू क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं की सौगात लेकर आएगी। इस दिन लोहारू में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए विशेष स्कीमों का भाग्योदय होगा। बहल क्षेत्र में एक सीएचसी की घोषणा सीएम से मांगी जाएगी। उम्मीद है कि सीएम इस घोषणा को जरूर पूरा करेंगे।
जेपी दलाल, रैली संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, हरियाणा।
लोगों ने लगा रखी हैं उम्मीद
कस्बे के लोगों ने सिवानी में नौ जुलाई की सीएम की रैली से बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं। लोगों ने सीएम को दिए जाने वाले मांग पत्र में बहल को उपमंडल बनाने की मांग सबसे पहले रखी है। इसके अलावा सीएम से नया बस स्टैंड बनाने, सीवर व्यवस्था उपलब्ध करवाने, नए बने जलघर से कस्बे में पेयजल सप्लाई शुरू करवाने और बाईपास बनाने की मांग भी शामिल की है। लोहानी से बहल स्टेट हाईवे मार्ग की हालत सुधारने, लोहानी से डूूंगरगढ तक बनने वाले एनएच की योजना को पूरा करवाने, बहल कस्बे का लाल डोरा बढ़ाने, बसों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करवाने का मांग पत्र भी जेपी दलाल को दिया गया है।