फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   70733 gave HTET at 244 examination centers

एचटेट: 244 परीक्षा केंद्रों पर 70733 ने दी परीक्षा, प्रदेश भर में नकल के आठ मामले पकड़े, सीसीटीवी से रखी गई नजर

Sun, 19 Dec 2021 01:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 01:33 AM IST
सार

कंट्रोल रूम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में बनाया गया था। भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल भी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में मौजूद रहे। परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए जैमर, सीसीटीवी व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
70733 gave HTET at 244 examination centers
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले चेकिंग करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में शनिवार को एचटेट का आयोजन किया गया। पहले दिन 244 परीक्षा केंद्रों पर 70733 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से प्रदेशभर में ऑनलाइन नजर रखी गई।  परीक्षा के पहले दिन आठ परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।\

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में 18 और 19 दिसंबर को एचटेट की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन शाम की शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर जांच के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। किसी भी प्रकार की नकल को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाए गए थे। उनका कंट्रोल रूम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में बनाया गया था। भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल भी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि व्यापक पैमाने पर प्रबंधों के चलते शनिवार को लेवल-3 की परीक्षा संचालित हुई। बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित   हाईटेक कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग सीसीटीवी के माध्यम से की गई। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में प्रदेश भर में गठित 178 उड़नदस्तों द्वारा निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन रोहतक, नारनौल, फतेहाबाद, नूह और जींद में नकल के आठ मामले पकड़े गए। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए जैमर, सीसीटीवी व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने रोहतक के परीक्षा केन्द्र महेंद्रा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक-08, हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल रोहतक-19, यूनिवर्सिटी कैम्पस स्कूल एमडीयू रोहतक-23, छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल रोहतक-10, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक-05, छोटूराम इंस्टीच्यूट ऑफ लॉ, दिल्ली रोड़ रोहतक-4 एवं एमआरडीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सोनीपत रोड़, रोहतक-18 का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें ः कुंडली-सिंघु बॉर्डर: एनएच-44 पर पैच वर्क शुरू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली हरी झंडी, निर्माण के लिए एनजीटी के आदेश का इंतजार

बोर्ड सचिव द्वारा भिवानी के परीक्षा केंद्र विद्यांतरिक्ष सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुजरानी रोड़, भिवानी-29, करियर प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी-28, बिट्स इंटरनेशनल स्कूल भिवानी-23, महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय कॉलेज भिवानी-04(बी-1)  एवं राजीव गांधी राजकीय कॉलेज फॉर वूमन भिवानी-03 का निरीक्षण किया।

आज एक लाख 17 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

बोर्ड अध्यक्ष  डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में 19 दिसंबर को प्रात: कालीन सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में 77,510 अभ्यर्थी 267 परीक्षा केंद्रों में प्रविष्ट होंगे। इस परीक्षा का समय 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त सायंकालीन सत्र में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में 39,708 अभ्यर्थी 140 परीक्षा केंद्रों में प्रविष्ट होंगे। परीक्षा का समय दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।

तीन चरणों में ली गई तलाशी

अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले तीन चरणों में तलाशी ली गई और दस्तावेज जांचे गए। अभ्यर्थियों के केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। उसके बाद बायोमीट्रिक मशीन से अभ्यर्थियों की बाई आंख की स्क्रीनिंग की गई। तीसरे चरण में उनके दस्तावेज जांचे गए हैं। सभी अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर व सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई। 

 परीक्षार्थी बोले- प्रबंध रहे पुख्ता, अच्छी रही परीक्षा 

कोरोना के चलते इस बार परीक्षा को लेकर सभी को संकोच था मगर आखिरकार परीक्षा का आयोजन हो ही गया। परीक्षा की तैयारी अच्छी की थी और परीक्षा भी अच्छी हुई है। मैंने पहली बार परीक्षा दी है तो उम्मीद है परीक्षा उत्तीर्ण हो जाएगी। - नीतू, परीक्षार्थी, लोहारू।

मैंने दूसरी बार एचटेट की परीक्षा दी है। इस बार परीक्षा बहुत बढ़िया हुई है, तो लग रहा है कि परीक्षा में पास हो जाऊंगी। महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा सभी व्यवस्था अच्छी करवाई हुई थी। परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। - ज्योति, परीक्षार्थी, हांसी।

सर्दी के मौसम में गृह जिला में सेंटर आने से कोई परेशानी नहीं हुई। एचटेट का प्रश्नपत्र ठीक आ रखा था और मैंने पढ़ाई भी अच्छे से की थी। मैंने दूसरी बार एचटेट की परीक्षा दी है तो इस बार परीक्षा उत्तीर्ण हो जाएगी। -सोनू चौहान, परीक्षार्थी, हालुवास।

परीक्षा केंद्र में सभी व्यवस्था बेहतर की हुई थी। परीक्षार्थियों को कोई समस्या नहीं आई। इस बार सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। परीक्षा अच्छी गई है, उम्मीद है इस बार परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। - प्रीति, परीक्षार्थी, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed