{"_id":"5f0a08068ebc3e635313e9dd","slug":"7-more-corona-positive-found-in-bhiwani-district-bhiwani-news-rtk5636014171","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मियों समेत सात और कोरोना रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मियों समेत सात और कोरोना रोगी मिले
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन वार्ड में लेकर जाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में शनिवार को मुथूट फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों, एक बैंक कर्मी समेत 7 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी को आइसोलेट किया। वहीं 13 लोगों ने कोरोना को मात दी। चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। अब जिले में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 631 तक पहुंच गया है। अब 172 एक्टिव केस हैं। वहीं 455 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। शनिवार को भी 250 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
ये नए केस आए सामने
रिटायर्ड पुलिस कर्मी मिला संक्रमित : लोहारू में 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति पुलिस विभाग हरियाणा से रिटायर्ड है। वह 15 वर्षों से डायबिटीज का मरीज है। 2018 में उसने किडनी ट्रांसप्लांट करवाई थी। अभी उनका फोर्टिस मोहाली चंडीगढ़ से इलाज चल रहा है।
तीन फाइनेंस कर्मी मिले रोगी : मुथूट फाइनेंस घंटाघर चौक भिवानी में कार्यरत कैरू निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं मुथूट फाइनेंस में ही कार्यरत शहर की डीसी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति रोगी मिला है। इसी तरह इसी संस्थान में कार्यरत गांव तिगड़ाना निवासी 24 वर्षीय युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये तीनों पहले से पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
पीएनबी कर्मचारी मिला पॉजिटिव : शांति नगर भिवानी से 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो कि पीएनबी बैंक खानपुर सोनीपत में कार्य करता है। वह पांच जुलाई को भिवानी आया था। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
लोहड़ बाजार में दो पॉजिटिव : लोहड़ बाजार से दो और कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 25 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। दोनों की रिपोर्ट रैपिड टेस्ट से पॉजिटिव आई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी ही एकमात्र हथियार है। हमें मास्क लगाना चाहिए और सामुदायिक दूरी रखनी चाहिए। बार-बार साबुन से हाथ धोने चाहिए। अब तक जिले में 629 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं, जिनमें से 455 ठीक हो चुके हैं। 170 एक्टिव केस हैं। लोग सावधानी रखें और खांसी-जुकाम, बुखार, गले में तकलीफ होने पर जांच करवाए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन