फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   7 boxers from Bhiwani will show their strength in the world boxing.

Bhiwani News: विश्व मुक्केबाजी में भिवानी के 7 बॉक्सर दिखाएंगे दम

Sun, 16 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
7 boxers from Bhiwani will show their strength in the world boxing.
भिवानी। ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 16 से 20 नवंबर तक विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित स्पर्धा के लिए भारतीय दल में 10 पुरुष और 10 महिला मुक्केबाज चयनित किए गए हैं। इनमें भिवानी के सात खिलाड़ी चार महिला और तीन पुरुष अपने मुक्कों की ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में नूपुर श्योराण, 80 किलोग्राम में पूजा, 57 किलोग्राम में जैस्मिन लंबोरिया और 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति पंवार चुनौती पेश करेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम में सचिन सिवाच जूनियर, 85 किलोग्राम में जुगनू अहलावत और 90 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन कुमार रिंग में उतरेंगे।
विज्ञापन




इस भार वर्ग में होंगे मुकाबले

महिलाओं के लिए 48, 51, 54, 57, 60, 70, 75, 80 और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मुकाबले होंगे।

पुरुष मुक्केबाज 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में खेलेंगे।



ये हैं भारतीय दल के मुक्केबाज

महिला मुक्केबाज

48 किलोग्राम में मीनाक्षी हुड्डा, 51 किलोग्राम में निकहत जरीन, 54 किलोग्राम में प्रीति पंवार, 57 किलोग्राम में जैस्मिन लंबोरिया, 60 किलोग्राम में प्रवीन हुड्डा, 60 किलोग्राम में नीरज फौगाट, 70 किलोग्राम में अरुंधति चौधरी, 75 किलोग्राम में स्वीटी बूरा, 80 किलोग्राम में पूजा रानी और 80 किलोग्राम से अधिक में नूपुर श्योराण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरुष मुक्केबाज

50 किलोग्राम में जदुमणी सिंह मंडेंगबाम, 55 किलोग्राम में पवन बर्तवाल, 60 किलोग्राम में सचिन सिवाच, 65 किलोग्राम में अभिनाश जामवाल, 70 किलोग्राम में हितेश गुलिया, 75 किलोग्राम में सुमित कुंडू, 80 किलोग्राम में अंकुश पंघाल, 85 किलोग्राम में जुगनू अहलावत, 90 किलोग्राम में नवीन और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में नरेंद्र भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।






विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई। भिवानी के खिलाड़ियों का मुक्केबाजी में प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी हमारे मुक्केबाज अपनी ताकत के दम पर जीत हासिल कर भारत का नाम रोशन करेंगे। - विद्यानंद, जिला खेल अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed