{"_id":"6171ba2b1e194d77c22ad01c","slug":"7-29-lakh-people-have-been-vaccinated-in-bhiwani-bhiwani-news-hsr615031147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 7.29 लाख लोगों को लग चुका टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 7.29 लाख लोगों को लग चुका टीका
विज्ञापन
शिविर में टीका लगवाता युवक।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। देश में वीरवार को 100 करोड़ लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, हमारे भिवानी जिले में अब तक सात 29 हजार 440 लोग टीके के पहली डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में आठ लाख 55 हजार 732 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य लिया था। इनमें से अब तक 729440 को पहली डोज और 279318 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। लक्ष्य के अनुसार जिले में अब एक लाख 26 हजार 292 लोगों को और टीका लगाया जाना है।
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को नागरिक अस्पताल सहित 146 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया अभियान के तहत विभाग ने 7000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य लिया था, जिसमें से 6211 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया था। इसी कड़ी में वीरवार को कुल 6211 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इनमें 1045 को कोविशील्ड की पहली और 3839 को दूसरी डोज दी गई। इसी प्रकार 559 लोगों को कोवाक्सीन की पहली और 568 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
जारी रहेगा अभियान
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। वीरवार को नागरिक अस्पताल सहित 146 स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया था। इन केंद्रों पर 6211 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी गई है। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- डॉ. सुनील कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, भिवानी।