{"_id":"67194065bbe9473f0f075adf","slug":"63716-tonnes-of-millet-arrived-in-the-mandis-of-the-district-57950-tonnes-were-purchased-43457-tonnes-were-lifted-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124770-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले की मंडियों में 63,716 टन बाजरे की आवक, 57,950 टन खरीदा, 43,457 टन की हुई उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले की मंडियों में 63,716 टन बाजरे की आवक, 57,950 टन खरीदा, 43,457 टन की हुई उठान
Wed, 23 Oct 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले की मंडियों में किसानों के बाजरे की खरीद जारी है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मंडियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं उठान कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि संबंधित अधिकारी किसानों को मंडी में अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न आने दें, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं।
उपायुक्त ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में 22 अक्तूबर तक 63,716 टन बाजरा फसल की आवक हुई है। 57,950 टन बाजरा फसल की खरीद की गई है। 43,457 टन बाजरा का उठान हो चुका है। जूई मंडी में आवक 12,862 टन हुई, जिसमें 11,176 खरीद हुई है और 8,271 टन का उठान हो चुका है। बहल मंडी में आवक 2,360 टन हुई, जिसमें 2,284 खरीद हुई है और 1,771 टन का उठान हो चुका है। ढिगावा मंडी में आवक 6247 टन हुई, जिसमें 5919 खरीद हुई है और 4179 टन का उठान हो चुका है।
इसके अलावा लोहारू मंडी में आवक 3,128 टन हुई, जिसमें 3,048 खरीद हुई है और 2,220 टन का उठान हो चुका है। सिवानी मंडी में आवक 1750 टन हुई, जिसमें 1719 खरीद हुई है और 1443 टन का उठान हो चुका है। डीसी कौशिक ने बताया कि बवानीखेडा मंडी में आवक 3573 टन हुई, जिसमें 3438 खरीद हुई है और 2550 टन का उठान हो चुका है। तोशाम मंडी में आवक 11741 टन हुई, जिसमें 11216 खरीद हुई है और 9825 टन का उठान हो चुका है। भिवानी मंडी में आवक 22053 टन हुई, जिसमें 19149 खरीद हुई है और 13200 टन का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो : 32
23,914 टन बाजरा खरीदा व 18,825 टन का हुआ उठान
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने कहा कि उपमंडल की तोशाम और जुई दोनों मंडियों में बाजरा खरीद व उठान कार्य प्रगति पर है। डॉ. नैन ने कहा कि अब तक 23914.2 टन बाजरा खरीदा गया है और 18825 टन का उठान कर लिया गया है। इसके अलावा तोशाम की अनाज मंडी में मूंग की सैंपलिंग जारी है। एसडीएम नैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में उठान कार्य में और अधिक तेजी लाएं। मंडी में बाजरे की आवक, गेट पास, नमी मापक यंत्र व खरीद एजेंसी से जुड़े अन्य कार्यों के बारे में जानकारी भी रोजाना ली जा रही है।
मूंग की फसल खरीद एजेंसी द्वारा सरकारी मापदंडों के अनुसार खरीदी जाती है। इसके लिए किसानों की सहूलियत के अनुसार पहले मूंग फसल की सैंपलिंग करवाई जा रही है। सरकारी पैरामीटर सही पाए जाने पर मूंग की खरीदारी सरकारी एजेंसी द्वारा की जाएगी ताकि किसानों को फसल बेचने में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।
-पुनीत कुमार, जिला प्रबंधक हैफेड, भिवानी।