फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   63 patients of corona are healthy, 18 new positives found

कोरोना के 63 मरीज स्वस्थ, 18 नए पॉजिटिव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
63 patients of corona are healthy, 18 new positives found
नागरिक अस्पताल के वार रूम में कोरोना जांच का सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित 63 मरीज स्वस्थ हुए हैं और18 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों का आंकड़ा 3873 हो गया है। हालांकि इनमें से 3615 स्वस्थ और 10 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 248 सक्रिय मरीज हैं। वीरवार को कोरोना जांच के 1325 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आने की उम्मीद है। वहीं जिले के 1021 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

जिले के 248 सक्रिय मरीजों में से 235 को होमआइसोलेट किया है और 13 को अस्पताल में दाखिल करवाया है। इनमें से नागरिक अस्पताल में एक, दिल्ली में एक, गुरुग्राम में दो, पीजीआईएमएस रोहतक में दो, हिसार में दो, चुघ अस्पताल में तीन और ईएसआई अस्पताल में दो संक्रमितों को दाखिल किया है। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 161 मरीज और शहरी क्षेत्र में 87 मरीज है। इनमें सीएचसी धनाना क्षेत्र में 20, सीएचसी कैरू में 21, सीएचसी लोहारू में 27, सीएचसी मानहेरू में 22, सीएचसी मीरान में 25, सीएचसी तोशाम में 26 और सीएचसी जमालपुर में 20 संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed