{"_id":"617314da10977545c148ab81","slug":"63-out-of-66-dengue-patients-in-bhiwani-are-healthy-three-are-undergoing-treatment-in-the-hospital-bhiwani-news-hsr615125634","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 66 में से डेंगू के 63 मरीज स्वस्थ, तीन कर अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 66 में से डेंगू के 63 मरीज स्वस्थ, तीन कर अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
मच्छर का लारवा जांचते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में डेंगू के अब तक 66 मरीज सामने आ चुके है। इनमें से 63 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। वहीं तीन मरीजों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया है। वहीं शुक्रवार को डेंगू का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है।
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे लगातार जारी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को मलेरिया की जांच के लिए कुल 352 ब्लड स्लाइड बनाई हैं, जिनमें से शहरी क्षेत्र में 55 और ग्रामीण क्षेत्र में 352 ब्लड स्लाइड बनाई हैं। इनमें से सभी ब्लड स्लाइड की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं शुक्रवार को डेंगू की जांच के लिए 35 लोगों के सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर तक आएगी। डेंगू की जांच के लिए अब तक 889 लोगों के सैंपल लिए है, जिनमें से 66 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 63 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है और तीन मरीज अस्पताल में दाखिल है। वहीं मलेरिया की जांच के लिए 8878 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई हैं। गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। एंटी लारवा अभियान के तहत डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 3214 को नोटिस जारी किया जा चुका है।
सफाई का ध्यान रखें
डेंगू से बचाव के लिए एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे जारी है। जिले में अब तक डेंगू के 66 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 63 मरीज स्वस्थ हो चुके है। नागरिकों से अपील है कि घर व आसपास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखें और सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं।
विज्ञापन
- डॉ. संध्या गुप्ता, उप सिविल सर्जन, भिवानी।