{"_id":"5ba69c2e867a557ff306d861","slug":"61537645614-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन का बरसात अलर्ट, पहले दिन 48 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन का बरसात अलर्ट, पहले दिन 48 एमएम बारिश
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। मौसम वैज्ञानिकों ने तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहले दिन शहर में 48 एमएम बारिश हुई। वहीं अगले दो दिन में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगले दो दिन में 125 से 250 एमएम बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को हुई बारिश से स्कूलों में दो से ढ़ाई फुट तक पानी जमा हो गया वहीं शहर की मुख्य सड़कों और दुकानों में भी बारिश का पानी जमा हो गया।
शुक्रवार देर रात करीब अढ़ाई बजे बरसात शुरू हुई। सुबह करीब छह बजे तक तेज बारिश हुई। सुबह करीब तीन घंटे में ही 41 एमएम बरसात दर्ज की गई। शनिवार दोपहर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। करीब 48 एमएम बारिश भिवानी ब्लॉक में दर्ज की गई।
बारिश ने एक बार फिर प्रशासन के पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर के रोहतक गेट चौक, दादरी गेट चौक, बस स्टैंड के सामने, सब्जीमंडी के पास, देवसर चुंगी, बीटीएम चौक, पुराना बस स्टैंड आदि स्थानों पर ढ़ाई फुट तक पानी जमा हो गया। पुराना बस स्टैंड पर दुकानों में पानी घुस गया तो हनुमान ढाणी आदि नीचले इलाकों में घरों में पानी भर गया। हनुमान ढाणी के प्राइमरी स्कूल में जलभराव के कारण बच्चों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
बाजरा, कपास, पैडी में 15 फीसदी तक नुकसान
बारिश से बाजरा, कपास, पैडी में 15 फीसदी तक नुकसान की संभावना जताई जा रही है। मगर बारिश आगामी फसलों के लिए फायदेमंद है। कृषि उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि ग्वार, बाजरा की फसल में थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। बाकी आगामी फसले जहां बिजाई होनी है, उन फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। कृषि विकास अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि रात की बारिश से फिलहाल की फसलों को नुकसान है और पछेती फसल को फायदा होगा। कपास की फसलें खिली हुई है, जिसकों नुकसान है।
चिड़ियाघर के पास पेड़ टूटे, मुख्य मार्ग बाधित
चिडिय़ाघर के पास बारिश के चलते दोपहर बाद करीब चार बजे तीन पेड़ अचानक टूटकर सड़क के बीच गिर गए। यह मुख्य मार्ग और यहां लोगों का आवागमन लगा रहता है। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पेड़ टूटकर सडक़ के बीचों बीच गिरने के कारण मार्ग बाधित रहा जिससे लोग परेशान रहे।।
कहां कितनी बरसात
ब्लॉक बरसात
भिवानी 48
लोहारू 55
तोशाम 11
बवानीखेड़ा 27
सिवानी 27
फोटो 01, 02, 04, 05, 10, 11, 27
--------------
लोहारू में 55 एमएम बरसात
लोहारू। मौसम विभाग द्वारा लोहारू क्षेत्र में 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। बरसात के कारण गलियां तालाब बनी नजर आई। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 709ई भी बरसात के पानी से लबालब नजर आया। कस्बें में पीएनबी, देवीलाल चौक, यूको बैंक, एसबीआई बैंक, मेन बाजार और पुराना शहर क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी रही।
बडेसरा के राजकीय स्कूल में कई फुट तक भरा पानी
चांग। शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण गांव बडेसरा के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी के कमरों में पानी घुस गया। छात्राओं को पानी से गुजरते हुए स्कूल जाना पड़ा। गांव बडेसरा के ग्रामीण काला नंबरदार संदीप सिंगल, अनुप कुमार, मनोज फौजी, विजय सुबेदार, रामनिवास, मनोज कुमार आदि ने बताया कि तेज बारिश होने के कारण स्कूल तालाब बन जाता है। पानी जमा होने से छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ ने ग्राम पंचायत बडेसरा व जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।