{"_id":"5a70bce54f1c1baa1b8b4895","slug":"61517337829-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापकों के निलंबन के विरोध में सांकेतिक धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापकों के निलंबन के विरोध में सांकेतिक धरना दिया
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राध्यापकों के निलंबन के विरोध में दिया सांकेतिक धरना
भिवानी। खालसा कॉलेज यमुनानगर के दो प्राध्यापक को निलंबन के विरोध में वैश्य कॉलेज के प्राध्यापकों ने एक घंटे सांकेतिक धरना दिया। प्राध्यापकों ने सरकार से तुरंत साथी शिक्षकों का निलंबन वापस लेने की मांग की।
मंगलवार को वैश्य कॉलेज में हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कॉलेज टीचर्स ने अपने महाविद्यालय प्रांगण में एक घंटे का धरना देकर इस निलंबन का विरोध किया। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह चाहर ने की।
डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि खालसा कॉलेज की मैनेजमेंट की हठधर्मिता के कारण आज पूरे प्रदेश के कॉलेज शिक्षक आंदोलन के लिए मजबूर हैं। खालसा कॉलेज जैसी अल्पसंख्यक नियम आधारित संस्थाओं में उनकी अपनी मनमानी चलती है। क्योंकि इनपर विश्वविद्यालय या सरकार का उतना असर नहीं होता, जितना अन्य एडिड संस्थाओं पर होता है। दो प्राध्यापकों को निलंबित करने का फैसला गलत है इसका शिक्षक समाज विरोध करता है। डा. नरेंद्र सिंह ने 16 फरवरी को पंचकूला में शिक्षा सदन पर होने वाले एक दिन के धरने के लिए भी शिक्षकों को आह्वान किया।
विज्ञापन
धरने में वैश्य महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विक्रम सिंह, धीरज त्रिखा, संजय गोयल, सुरेंदर दलाल, मैडम सुधा चौहान, सविता जैन, रश्मि बजाज, पूनम वर्मा, आशा नेहरा, वंदना वत्स, डा. हरिकेश पंघाल, अनिल शरॎमा, रतन सिंह, मनीष कुमार, विपिन गुप्ता, मैडम रीना, मधु गुप्ता, श्रुति रानी, सरिता गोयल उपस्थित रहे।