{"_id":"5a5fa6a54f1c1ba3268b4f28","slug":"61516218021-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार का पुतला फुंका।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार का पुतला फुंका।
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में किया प्रदर्शन
तोशाम। प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन ने बुधवार कस्बे में रोष प्रदर्शन किया और सुरेंद्र सिंह चौक पर सरकार का पुतला जलाया।
संगठन के जिला सचिव रोहताश सैनी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन बच्चियों एवं महिलाओं से हो रही रेप की घटनाएं रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। प्रदेश में स्कूल जाने वाली छात्राएं, महिलाएं भय के साये में हैं। प्रदेश सरकार की नाकामी से बढ़ती बेरोजगारी के कारण नौजवानों में निराशा व हताशा का माहौल है। सरकार एक ओर तो सामाजिक विसंगतियों को पनपा रही है और दूसरी ओर जनता के सरोकारों को ताक पर रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को अपनी प्राथमिकता बदलने के लिए मजबूर करें। इस मौके पर नरसिंह बागनवाला, गोपीराम, उदयवीर, सुखबीर, राजकुमार, नत्थुराम, वजीर आदि मौजूद रहे।