{"_id":"5a25a0fb4f1c1ba7668b8141","slug":"61512415483-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता रैली निकालकर टीबी के खतरों के प्रति सचेत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता रैली निकालकर टीबी के खतरों के प्रति सचेत किया
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरूकता रैली से दिया टीबी के प्रति सचेत रहने का संदेश
भिवानी। टीबी के लक्षण व रोकथाम के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नर्सों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। सोमवार सुबह नर्सिंग स्टूडेंट्स की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया ने किया। जागरूकता रैली शहर के विभिन्न स्थानों से निकली और टीबी रोग के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।
डॉ. पूनिया ने बताया कि चार से 18 दिसंबर तक टीबी की जांच का सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान टीबी के मरीजों की पहचान की जाएगी। टीबी से संभावित मरीजों के खून एवं बलगम के नमूने लिए जाएंगे और उनकी जांच करवाई जाएगी। उपायुक्त के निर्देशानुसार अभियान के दौरान केवल स्लम ऐरिया पर ध्यान न देकर अन्य इलाकों में भी सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमारी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक इकाईयों, लेबर कॉलोनियों और कारागार में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया टीबी की नई दवा का स्टॉक आ चुका है, जिसमें एक ही गोली में उपचार के सभी साल्ट हैं। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. सुमन, डॉ. सुनील, अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. डी के आहुजा, डॉ. रश्मि, सतपाल पंघाल, राजेश पंघाल आदि मौजूद रहे।