{"_id":"5a1327744f1c1bf2538be1e6","slug":"61511204724-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर पैक्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर पैक्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैक्स कर्मचारियों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
भिवानी। पैक्स कर्मचारियों ने सोमवार से बेमियादी धरना शुरू किया। जोरदार प्रदर्शन के बाद चेताया कि मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी आत्मदाह को विवश होंगे।
दी भिवानी को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक के सामने सोमवार को कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया। संघ के प्रधान कमल अहलावत ने बैंक के महाप्रबंधक पर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य दो मांगे हैं, एक उनकी वेतनमान की मांग है और दूसरी पैक्स कर्मचारियों में से ही प्रबंधक लगाया जाए। इन दोनों मांगों की घोषणा मुख्यमंत्री ने रोहतक में कर चुके हैं। यही नहीं, गत 30 मई को रजिस्ट्रार ने एक पत्र जारी कर सभी मांगे मानते हुए इसे इसे लागू करने के लिए कहा था, लेकिन महाप्रबंधक ने अभी तक लागू नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि राज्य के बाकी सभी जिलों में यह स्कीम लागू भी हो चुकी है। भिवानी में अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह धरना तब तक तक जारी रहेगा जब तक कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती। इसके बाद भी यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती है आत्मदाह जैसे बड़े कदम उठाने को भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से संदीप, आनंद, नरेश, माईलाल, राजेश, सोमबीर, अत्तर सिंह, महेन्द्र, नरेन्द्र, उदयपाल, प्रदीप कुमार आदि शामिल हुए।