फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   23 साल से कैकेयी का रोल निभा रहे हैं आरिफ हुसैन

23 साल से कैकेयी का रोल निभा रहे हैं आरिफ हुसैन

Thu, 28 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
23 साल से कैकेयी का रोल निभा रहे हैं आरिफ हुसैन
23 साल से कैकेयी का रोल निभा रहे आरिफ को कंठस्थ हैं संस्कृत में संवाद
विज्ञापन

लोहारू। आदर्श रामलीला के मंचन में कैकेई का रोल अदा करने वाले आरिफ हुसैन पर दर्शकों की खास नजर रहती है। रामलीला मंचन में आरिफ हिंदी के साथ-साथ संस्कृत के श्लोक कंठस्थ हैं। 1994 में आरिफ ने शहर के बाल कलाकारों द्वारा की जा रही रामलीला में कैकेयी के रोल में अपनी एंट्री की। आरिफ का कहना है कि 1994 से वह लगातार शहर की मुख्य रामलीला में केकैयी का रोल करता आ रहा है और जरूरत पड़ने पर वह सीता और अन्य पात्रों का रोल भी निभाता है। आरिफ हुसैन मुस्लिम समुदाय से होते हुए जिस प्रकार से रामलीला के संस्कृत के संवाद बोलते हैं तो इनमें एक मंजे हुए कलाकार का रूप दिखाई देता है।
आरिफ हुसैन ने बताया कि उसे बचपन से ही रामलीला का शौक था। उनके मन की इच्छा को उस समय पंख लगे जब लोहारू की रामलीला में लंबे समय तक राम का रोल अदा करने वाले स्व. नंदलाल छाबड़ा की प्रेरणा से मिली। आरिफ का कहना है कि इस दौरान लोहारू की रामलीला मंच के डेकोरेशन के काम को भी किया है। दो वर्ष पूर्व ही 2015 में इन्होंने सीता हरण के सीन को अपनी स्वयं की तकनीक से जमीन से तीन फिट ऊपर हवा में मंचन कराया।
विज्ञापन

स्थानीय सब्जी मंडी में कृषि उपकरणों की दुकान चलाने वाले आरिफ मोहम्मद ने बताया कि दिन के समय वह अपनी दुकान पर काम करता है और रात्रि में रामलीला मंचन का कार्य पूरे उत्साह और उमंग से करता है। आरिफ का कहना था कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ पाया है परंतु रामलीला के संवाद बोलने में उसे कोई परेशानी नहीं होती। केकैयी के पात्र के सारे संवाद उसे कंठस्थ याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed