फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   600 farmers reached the market with the arrival of 15000 quintals of millet.

Bhiwani News: 15000 क्विंटल बाजरा की आवक के साथ मंडी पहुंचे 600 किसान

Tue, 15 Oct 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
600 farmers reached the market with the arrival of 15000 quintals of millet.
भिवानी। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय की मंडी में किसानों के बाजरा की सरकारी खरीद शुरू कराई गई। सोमवार को करीब 600 से अधिक किसान करीब 15 हजार क्विंटल बाजरा की आवक के साथ पहुंचे। वहीं 16400 क्विंटल बाजरा की सोमवार को सरकारी खरीद कराई गई। पोर्टल धीमा चलने की वजह से किसान परेशान हुए। हालांकि अब तक जिला मुख्यालय की मंडी में 3652 किसान करीब 95 हजार क्विंटल बाजरा बिक्री कर चुके हैं। जिसमें करीब 51 हजार क्विंटल बाजरे की उठान हुई है।
विज्ञापन


रविवार को मंडी में बाजरे की उठान कराई गई। सोमवार को दोपहर बाद ही बाजरे की खरीद शुरू कराई गई। शाम तक 16400 क्विंटल बाजरा किसानों से सरकारी एजेंसी ने खरीद कर डाला। नई आवक और पोर्टल धीमा चलने की वजह से किसानों को दिक्कतें भी हुई। पोर्टल दिन में कई बार बंद हुआ। जिसकी वजह से ऑनलाइन गेट पास देने में किसानों को काफी परेशानी हुई। वहीं नई आवक के साथ ही मंडी में अब जगह भी कम पड़ने लगी है। ऐसे में खरीद हो चुके बाजरा की भराई कराने के बाद उसके उठान को लेकर भी अधिकारी ढुलाई ठेकेदारों से लगातार तालमेल बैठाकर मंडी में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं अब आवक तेज हो रही है तो किसानों की संख्या भी रोजाना ही बढ़ रही है। आवक भी अब 16 हजार से 20 हजार क्विंटल तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed