फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   6 cases positive, no travel history, people

न किसी के संपर्क में आए, न तो कहीं गए, फिर भी छह मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
6 cases positive, no travel history, people
डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद - फोटो : Bhiwani
जिले में अब कोरोना का नया रूप देखने को मिला है। लोग न किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ रहे है और न ही कोई ट्रेवल हिस्ट्री है। बावजूद इसके कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। रविवार को पॉजिटिव सामने आए सभी छह केस ऐसे रहे। ये न किसी पॉजिटिव के संपर्क में आए और न ही कहीं बाहर गए। फिलहाल सभी को आइसोलेट किया गया है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 754 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 51 ही है। 698 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को सामने आए छह केसों में सराय चौपटा, गांव तिगड़ाना, जैन चौक, दादरी गेट, गांव कलिंगा और बाबा गूगा पीर की गली से एक-एक शामिल हैं। रविवार को भी 350 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

ये नए पॉजिटिव आए सामने
- सराय चौपटा में महिला मिली पॉजिटिव : सराय चौपटा में 59 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला गृहिणी है। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरुग्राम से आया ड्राइवर मिला पॉजिटिव : गांव तिगड़ाना में 35 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुरुग्राम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। वह 22 मार्च को अपने घर आया था। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- मंदिर का पुजारी मिला पॉजिटिव : जैन चौक भिवानी से 26 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह लालदास मंदिर में पुजारी है। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- दादरी गेट पर गृहिणी मिली पॉजिटिव : दादरी गेट क्षेत्र से एक 40 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की अन्य कोई हिस्ट्री नहीं है।
- 20 वर्षीय युवक मिला पॉजिटिव : गांव कलिंगा में 20 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई र्है। वह पढ़ता है और उसकी अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- 10 वर्षीय लड़की मिली पॉजिटिव : बाबा गूगा पीर की गली भिवानी से 10 वर्षीय लड़की की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पढ़ती है। इसके अलावा उसकी अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

किस आयु के कितने लोगों ने जीती कोरोना से जंग
आयु मरीजों की संख्या
0 से पांच वर्ष 19 बच्चे
छह से 10 वर्ष 24
11 से 15 वर्ष 53
16 से 20 वर्ष 61
21 से 25 वर्ष 83
26 से 30 वर्ष 103
31 से 35 वर्ष 90
36 से 40 वर्ष 86
41 से 45 वर्ष 80
46 से 50 वर्ष 54
51 से 55 वर्ष 45
61 से 65 वर्ष 13
66 से 70 वर्ष 12
71 से 75 वर्ष 06
76 से 80 वर्ष 07
81 से 85 वर्ष 03
86 से 90 वर्ष 01
91 वर्ष 01
वर्जन -
कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। लोगों को सावधानी रखनी होगी। सबसे अहम अपने हाथ बार-बार धोते रहना होगा। जहां तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकले और बाहर जाते समय मुंह पर मास्क लगाए। सामुदायिक दूरी बनाकर रखे।
- जितेन्द्र कदयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed