{"_id":"6a25b7b68c8510484a020f23","slug":"5800-rupees-stolen-from-a-womans-bag-in-the-market-two-women-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152201-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाजार में महिला के बैग से 5,800 रुपये चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाजार में महिला के बैग से 5,800 रुपये चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार
Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बाजार में महिला के बैग से 5,800 रुपये चुराने के मामले में थाना शहर पुलिस ने शनिवार को कुसुम और मोहिनी निवासी बलियाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के कब्जे से चोरी किए गए 5,800 रुपये बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
शक्ति नगर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह जून को वह बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थी। शाम के समय जब वह फूलों वाला चौक से पैदल गुजर रही थी तभी भीड़ में दो महिलाएं उसके बिल्कुल साथ-साथ चल रही थीं। शक होने पर उसने अपना बैग संभाला तो उसकी चेन खुली हुई मिली और बैग से 5,800 रुपये गायब थे।
सुमन ने बताया कि जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों महिलाएं मौके से भागने लगीं। इस पर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना शहर भिवानी के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बाजार में बैग से रुपये चोरी करने के मामले में दो आरोपी महिलाओं को फूलों वाला चौक, भिवानी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के कब्जे से चोरी किए गए 5,800 रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहिनी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी थाना शहर भिवानी में चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज है।