फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   560 crore approved for compensation to farmers : JP Dalal

किसानों को मुआवजे के लिए 560 करोड़ मंजूर : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
560 crore approved for compensation to farmers : JP Dalal
मिठी डिस्ट्रीब्यूटरी में नहरी पानी को देखते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
बहल (भिवानी)। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने खरीफ फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए करीब 560 करोड़ रुपये मुआवजे के लिए मंजूर किए हैं। वे शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों के बीच बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी आगरा देहात क्षेत्र में प्रचार के लिए ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन

इस माह ही मिलने लगेगी मुआवजे की राशि
कृषि मंत्री ने बताया कि मुआवजे के लिए स्वीकृत की गई राशि में लोहारू क्षेत्र में हुए फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों रुपये की राशि शामिल है जो इस माह तक मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब एवं कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस योजना के तहत गरीब व्यक्तियों की वार्षिक आय को बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बहल डिस्ट्रीब्यूटरी का निरीक्षण किया और सुरपुरा खुर्द गांव के किसानों के आग्रह पर सुरपुरा खुर्द से गरवा सड़क मार्ग पर बने पुल को चौड़ा करने की स्वीकृति प्रदान की। गांव देवसर में लोक निर्माण विभाग के सड़क मार्ग से लाल सिंह के घर तक गली निर्माण व बंजारा बस्ती में सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने गांव ढाणी दरियापुर, सिवानी, देवसर, घंघाला, कलाली, मीठी, सुरपुरा खुर्द, मंढोली कलां, हरियावास, शहरयारपुर, बुढेड़ी, सिंघानी व ढिगावा में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर रविंद्र मंढोली, सरपंच गजानंद अग्रवाल, शैली मंढोली, चेयरमैन सुशील केडिया, चेयरमैन अनिल झाझड़िया, गजेंद्र मंढोली, विधानसभा संयोजक सुनील सिरसी, सुनील थेपड़, विजय पूनिया, जेपी दूबे, कृष्ण हेतमपुरिया, सतपाल सुधीवास, विजय फोगाट, विरेंद्र लांबा, विरेंद्र मंढोली, बिल्लू गोकलपुरा, सोनू शर्मा, सतबीर चैहड़, गुलशन मंत्री, अजय बिधनोई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed