फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   555 candidates appeared for the Jawahar Navodaya entrance examination at two examination centres.

Bhiwani News: दो परीक्षा केंद्रों पर 555 परीक्षार्थियों ने दी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 14 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 14 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
555 candidates appeared for the Jawahar Navodaya entrance examination at two examination centres.
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर लगी सूची में अपना राेल नंबर देखते विद्यार्थी
भिवानी। शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर कुल 555 परीक्षार्थियों ने जवाहर नवोदय देवराला के केंद्रीय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश की परीक्षा दी। यह परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई और इसमें रेलवे रोड स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


दोनों परीक्षा केंद्रों में सुबह साढ़े 10 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ और परीक्षा साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली। बच्चों के लिए प्रत्येक कक्ष में पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई। मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र अधीक्षक आशुतोष शर्मा ने बताया कि विद्यालय प्राचार्या सविता घनघस की निगरानी में यहां 240 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 180 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 60 गैर हाजिर रहे। केंद्र में शौचालय जाने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई और सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र अधीक्षक गणेश महता ने बताया कि यहां 483 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ जिसमें 375 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 108 गैर हाजिर रहे। सभी परीक्षार्थियों का रोल नंबर जांच कर प्रवेश सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़ ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की निगरानी में परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बच्चों ने शांत माहौल में बैठकर परीक्षा दी और दोनों केंद्रों में अच्छे प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के दौरान जवाहर नवोदय के प्राचार्य व अन्य स्टाफ ने भी व्यवस्थाओं की निगरानी की।






शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन की निगरानी में जवाहर नवोदय की परीक्षा कराई गई। मैंने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बच्चों ने बड़े ही शांत माहौल में बैठकर सुचारु रूप से परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर दोनों ही केंद्रों में अच्छे प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के दौरान जवाहर नवोदय के प्राचार्य व अन्य स्टाफ ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। -डॉ अनिल गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed