फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   5310 candidates were successful in Board's 12th regular exam and 6853 in open exam

Bhiwani News: बोर्ड की बारहवीं के नियमित में 5310 व ओपन में 6853 परीक्षार्थी हुए सफल

Fri, 22 Dec 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
5310 candidates were successful in Board's 12th regular exam and 6853 in open exam
भिवानी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अक्तूबर-2023 की सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 40342 परीक्षार्थी प्रवेश हुए थे, जिसमें 26167 छात्र व 14175 छात्राएं शामिल हुए। ये परीक्षाएं प्रदेशभर में 109 केंद्रों पर 19 अक्तूबर से 8 नवंबर तक संचालित हुई थी। इसमें कंपार्टमेंट आने वाले 26446 परीक्षार्थियों को अब मार्च में बोर्ड की फिर से परीक्षा देनी होगी। जबकि 12163 परीक्षार्थियों को अब मार्च में बोर्ड की परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी जबकि उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट भी बोर्ड से जल्द जारी कर दिया जाएगा।


बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल एवं विशेष कार्याधिकारी अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम 43 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 12349 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 5310 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 5306 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 8398 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 3660 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 43.58 रही तथा 3951 प्रविष्ट छात्राओं में से 1650 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 41.76 रही। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय परीक्षा का परिणाम 24.48 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 27993 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 6853 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 21140 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आयी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 17769 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 4293 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 24.16 रही और 10224 प्रविष्ट छात्राओं में से 2560 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 25.04 रही। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच, पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने के 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed