फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लोकसभा चुनाव के लिए चार उडनदस्ते नियुक्त

लोकसभा चुनाव के लिए चार उडनदस्ते नियुक्त

Sat, 16 Mar 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए चार उडनदस्ते नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अंशज सिंह ने लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए भिवानी विधानसभा क्षेत्र में चार उड़नदस्ते नियुक्त किए हैं। ये उड़नदस्ते अपने ड्यूटी क्षेत्र में सी-वीजिल एप व अन्य माध्यमों से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों की शिकायतों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।
भिवानी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन वेटरनेरी पोली सेंटर कार्यालय भिवानी, भिवानी पब्लिक स्कूल, किरोड़ीमल बीएड कॉलेज और आईटीआई कार्यालय में बनाए गए पोलिंग स्टेशन, लड़कों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और नेहरू बाल भवन, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय, वन विभाग के डिप्टी रेंजर कार्यालय, महम रोड स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में बनाए गए पोलिंग स्टेशन, श्योलाल पुरी मंदिर के पास ब्राह्मणान धर्मशाला और हलवासिया विद्या विहार में बने पोलिंग स्टेशन, सैनी चैरिटेबल ट्रस्ट, कृष्ण प्रणामी शिक्षण संस्थान, गौस्वामी चंद्र गिरी उच्च विद्यालय, किरोड़ीमल उच्च विद्यालय, गोस्वामी चंद्र गिरी प्राथमिक पाठशाला, रामगंल मोहल्ला स्थित अमर लाल की धर्मशाला में बनाए गए पोलिंग स्टेशन में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता डीके चेरवाल व पुलिस विभाग से एएसआई राजबीर सिंह को उडनदस्ते के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार फूलादेवी कन्या उच्चविद्यालय, केएम प्राइमरी स्कूल, हनुमान ढ़ाणी स्थित राजकीय उच्च विद्याल, हनुमार गेट स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ढ़ाणी मालियान स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सैनी समाज धर्मशाला हनुमान ढ़ाणी, हनुमान गेट स्थित स्वामी जीतू पतीत पावन स्कूल व राजकीय प्राथमिक स्कूल नजदीक सैनी धर्मशाला में बनाए गए पोलिंग स्टेशन, मानान पाना स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, दिनोद गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला, धनानिया चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रीदादू दयाल सी.सै. स्कूल, सैनी धर्मशाला ढ़ाणी चेजारान नजदीक शारदा मिडल स्कूल, दिनोद गेट टिबड़े वाल सभागार में बनाए गए पोलिंग स्टेनों, नजदीक शहर पुलिस स्टेशन रा.प्रा.मॉडल स्कूल, नजदीक बर्तन बाजार स्थित नाईयों की धर्मशाला, जोगियान परस, भौडूका धर्मशाला, सनातन धर्म सी.सै. स्कूल, शिव नगर कॉलोनी स्थित सिंघानिया सेवा सदन में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा व पुलिस विभाग से ईएचसी दिनेश को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वैश्य सी.सै. स्कूल, लोहाड़ में न्यू राजकीय प्रा.पाठशाला, बीटीएम प्रा. पाठशाला, रामनगर स्थित रा.प्रा. पाठशाला, राजकीय कन्या वरिष्ठ मा. विद्यालय, सनातन धर्म जगदीश पुत्री कन्या वरिष्ठ मा. विद्यालय, वैश्य महाविद्यालय में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों, टीआईटी कॉलेज, टीआईटी व.मा.विद्यालय, टीआईआरटी प्रा. पाठशाला, नई अनाज मंडी स्थित जनसेवा सदन एवं गांव देवसर, हालवास-मजरा देवसर, धीराणा-मजरा-देवसर व धीराणा कलां, नांगल, ढ़ाणा नरसान, ढ़ाणा लाडनपुर, मानहेरू व अजीतपुरा के पोलिंग स्टेनों के लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार व पुलिस विभाग से ईएचसी रमेश कुमार को उडनदस्ते में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार गांव नौरंगाबाद, बामला, फूलपुरा, कोंट, पूर्णपुरा, सांगा, कायला, बडाला, उमरावत व धारेडू, राजगढ़, नवा मजरा राजगढ़, नवा की ढ़ाणी, हालवास, गोविंदपुरा-मजरा-देवसर, पहलादगढ़, निमड़ीवाली, रूपगढ़, झरवाई, ढ़ाणी जगा, नंदगांव, गौरीपुर, कितलाना व मधमाधवी में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों के लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता श्रवण कुमार व पुलिस विभाग के ईएएसआई मनीराम को उड़नदस्ते के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed