{"_id":"5ae4cf8c4f1c1b3c0a8b6f57","slug":"51524944780-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू पालिका दंगल : किसी ने नहीं किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू पालिका दंगल : किसी ने नहीं किया नामांकन
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू
लोहारू पालिका चुनाव की बिसात बिछ चुकी है, परंतु नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी चुनावी दंगल बिलकुल खाली ही रहा । लोहारू नगर पालिका के 13 मई को होने जा रहे चुनाव में 13 वार्डों के लिए नामांकन दाखिले करने के दूसरे दिन पालिका पार्षदी के किसी भी दावेदार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं कराया। लिहाजा शनिवार को लोहारू पालिका में संभावित उम्मीदवारों द्वारा चुनाव से जुड़ी जानकारी लेने के लिए दिन भर गहमा-गहमी का माहौल जरूर देखने को मिला।
लोहारू पालिका चुनाव की जारी अधिसूचना के मुताबिक नगर के 13 वार्डोें लिए आगामी 13 मई को ही चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे और इसके लिए 27 अप्रैल से 2 मई तक नामांकन जमा करवाने की तिथि तय की गई है, लेकिन 27 और 28 अप्रैल को किसी भी संभावित उमीदवार ने पालिका कार्यालय अपना नामांकन जमा नही करवाया है। शनिवार को दिन भर चुनाव के इच्छुक लोग अपना नामांकन पत्र एवं उससे जुड़े अन्य कागजात पूर्ण करवाते जरूर देखे गए। पालिका कार्यालय में चूल्हा टैक्स, हाउस टैक्स, गगर के जन स्वास्थ्य विभाग और बिजली बोर्ड कार्यालय में भी बकाया जमा करवा कर एनओसी लेने वालों की भीड़ भी देखी गई। इसके अलावा नगर के कुछ वार्डों में उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए वार्ड के लोगों की पंचायत या बैठके करवाने व्यस्त भी देखे गए। पालिका कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पालिका चुनाव के लिए एक भी उमीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नही करवाया है।
इन विभागों से लेनी होगी एनओसी
पालिका चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार को भूमि विकास बैंक, दा भिवानी को-ऑपरेटिव बैंक, सोसाइटी बैंक, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग तथा पालिका कार्यालय से एनओसी लेने के साथ साथ पुलिस वेरिफिकेशन एवं घर में टॉयलेट होने का हलफनामा देना होगा।