फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पति की पेंशन लेने आई वृद्ध महिला की बैंक में हुई मौत

पति की पेंशन लेने आई वृद्ध महिला की बैंक में हुई मौत

Sat, 20 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पति की पेंशन लेने आई वृद्ध महिला की बैंक में हुई मौत
पति की पेंशन लेने आई वृद्ध महिला की बैंक में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी : शहर के घंटा घर स्थित एसबीआई बैंक में शुक्रवार सुबह अपने पति की एक्सग्रेसिया पेंशन राशि लेने के लिए आई 65 साल की वृद्ध महिला की बैंक में ही मौत हो गई। वह पेंशन ले पाती इससे पहले ही बीमारी के कारण चक्कर खाकर गिर पड़ी। उसे सामन्य अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।

गांव कोहाड़ निवासी संजय ने बताया कि उसका पिता कृष्ण लाल वन विभाग में बेलदार था। काफी समय पहले उनकी मौत हो गई थी। 65 वर्षीय मां कृष्णा देवी उनकी एक्सग्रेसिया पेंशन ले रही है। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह उन्हें ऑटो मेें बैठाकर इलाज के लिए पेंशन दिलाने के लिए घंटा घर स्थित एसबीआई बैंक में लेकर आया था। बैंक में काफी भीड़ थी, जिस कारण उसकी बारी नहीं आई। इसी दौरान वह चक्कर खाकर वहां गिर पड़ीं। उन्हें उठाकर आनन-फानन में सामान्य अस्पताल लेकर आए। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संजय ने कहा कि उसकी मां अपनी पेंशन तक नहीं ले पाई। घटना की सूचना बीटीएम पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया। शाम को पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed