{"_id":"5a4bd5a54f1c1bd1408b4621","slug":"51514919333-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
तोशाम। उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह चौ. सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम अजय चोपड़ा ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और जरूरी निर्देश दिए।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि समारोह में मार्च पीटी शो शानदार होना चाहिए तथा उसमें बच्चों की संख्या भी खासी हो। समारोह के दौरान मार्च पास्ट की टुकड़ियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी तथा वे मंच के सामने से गुजरेंगी। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को स्टेडियम में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
एसएमओ को निर्देश दिए कि वे समारोह स्थल पर चिकित्सकों की एक टीम का रहना सुनिश्चित करें। पीने के पानी व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि 22 और 23 को रिहर्सल होगी तथा 24 जनवरी को स्टेडियम में अंतिम रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा, थाना प्रभारी बिक्रम सिंह, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी श्रवण कुमार, बंसीलाल महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता देवी, डॉ तुलसीराम सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।