फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जनाब! जिला अस्पताल में इलाज कराना है तो घर से लाइये रजाई

जनाब! जिला अस्पताल में इलाज कराना है तो घर से लाइये रजाई

Wed, 27 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जनाब! जिला अस्पताल में इलाज कराना है तो घर से लाइये रजाई
जिला अस्पताल में इलाज कराना है तो घर से रजाई लाना जरूरी है
विज्ञापन

भिवानी। सर्दी के मौसम में यदि जिला अस्पताल में इलाज करवाना है तो घर से रजाई लाना होगा। क्योंकि, वार्डों में मिलने वाले कंबल बहुत हल्के हैं जो ठंड रोकने को नाकाफी हैं। कई वार्डों की खिड़कियों में शीशा नहीं है जिसकी वजह से अस्पताल में मिले कंबल ओढ़ने वाले ठिठुरते रहते हैं। खिड़कियों में कांच की जगह गत्ते लगाकर सर्दी से बचाव का जुगाड़ किया गया है।
चौधरी बंसीलाल जिला अस्पताल के वार्ड नंबर चार और छह नंबर बी ब्लॅाक में खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। जिसकी वजह से मरीजों को सर्द और ठंडी हवाएं और बीमार कर रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने खिड़कियों पर शीशा लगवाना जरूरी नहीं समझा, बल्कि सर्दी से बचाव के लिए गत्तों से जुगाड़ किया गया है। मरीजों को अस्पताल की ओर से मुहैया कराए जाने वाले दो कंबल सर्दी रोकने के लिए काफी नहीं हैं। ठंड से बचने के लिए दो कंबल ओढ़ने पड़ते हैं या अपने घर से बिस्तर व रजाई को लाना पड़ता है।
विज्ञापन

------------
एक कंबल में लगती है ठंड, घर से ला रहे हैं रजाई
रात के समय ठंड अधिक होती है। जिसके कारण कंपकपाहट होनी शुरू हो जाती है। अस्पताल की ओर से कंबल तो दिए गए हैं, लेकिन एक कंबल से ठंड नहीं रुकती, जिसके कारण अपने घर से बिस्तर का बंदोबस्त करके ही लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार

अस्पताल की खिड़कियों पर शीशे की जगह गत्ते लगाए गए हैं, जो सर्द हवाएं रोकने के लिए नाकाफी है। रात के समय ठंडी हवा आती रहती है, जिससे और े परेशान होना पड़ता है।
कर्मवीर

अस्पताल में कंबल पतले हैं। एक मरीज को एक कंबल की बजाय दो कंबलों जरूरत पड़ रही है। अधिकतम मरीज अपने घर से ही रजाई लेकर आए हुए हैं।
रामचंद्र

अभी तो छुट्टी है, जब ऑफिस खुलेगा, तब शौचालय, खिड़की और दरवाजों की मरम्मत करवा दी जाएगी। मरीजों की सुविधा का ख्याल रखना विभाग की प्राथमिकता है।
डीएन बागड़ी, पीएमओ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed