{"_id":"59e3b33a4f1c1b78548b7854","slug":"51508094778-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी के बेटे ने जीता नेशनल प्रोफेशनल बॉकंर्सग में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी के बेटे ने जीता नेशनल प्रोफेशनल बॉकंर्सग में जीता गोल्ड
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मी के बेटे ने नेशनल प्रोफेशनल बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
भिवानी । सफाई कर्मचारी के बेटे संदीप बागड़ी ने नेशनल प्रोफेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड के साथ-साथ बैल्ट भी जीती। संदीप का भिवानी पहुंचने पर रविवार को फूल की मालाओं की माला पहनाकर स्वागत किया गया। जोगीवाला अखाड़े के महंत वेदनाथ ने संदीप बागड़ी को आशीर्वाद लिया।
संदीप ने आगरा में हुई पांच दिवसीय नेशनल प्रो बॉक्सिंग में चार राउंड में लगातार जीत अर्जित कर गोल्ड मेडल व बेल्ट पर कब्जा किया। संदीप के पिता लालराम नगर परिषद भिवानी में सफाई कर्मचारी हैं। सफाई कर्मचारी लालाराम बेटे की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। बोले, बेटे ने मेरा नाम रोशन किया। यह मेरे लिए खुशी का दिन है। रविवार को भिवानी पहुंचने पर संदीप का विजयी जुलूस के रूप में जोगीवाला मंदिर लाया गया।
संदीप ने अपनी सफलता के लिए अपने पिता लालाराम वाल्मीकि, मां रोशनी देवी व कोच नीरज गोयत को श्रेय दिया। साथ ही महंत वेदनाथ की प्रेरणा और आशीर्वाद का फल बताया। इसके बाद संदीप ने हालू मोहल्ला स्थित वाल्मीकि मंदिर व गुरुद्वारे में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
इस मौके पर नंबरदार मुकेश बागड़ी, पार्षद पति संजीव पिवाहल, करनैल बागड़ी, भाजपा एससी सेल जिला प्रभारी सुरेश डूलगच, बसपा नेता ज्ञान सिंह बागड़ी, चौ. सुंदर सिंह बागड़ी, अशोक ढिकाव, कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम दानव, एडवोकेट सज्जन बागड़ी, राजेश, भारत, सूरज उर्फ कालू, मोनू बागड़ी, नवीन बागड़ी, मंगतू प्रधान आदि उपस्थित थे।