फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   510 people got second dose in mega vaccination camp

मैगा वैक्सीनेशन कैंप में 510 लोगों ने लगवाई दूसरी डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
510 people got second dose in mega vaccination camp
भिवानी। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित क्राउन प्लाजा में रविवार को मैगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर भिवानी के सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में दिव्यांग आयोग के कमिश्नर राजकुमार मक्कड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। वैक्सीनेशन कैंप की आयोजक मिसेज हरियाणा की खिताब विजेता समाजसेवी प्रिया असीजा ने बताया कि शिविर में 510 लोगों ने को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जबकि 150 से अधिक लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल भी एकत्रित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने कहा कि कोरोना संक्रमित बीमारी से बचाव के लिए हम सभी को वैक्सीनेशन जरूरी है। टीकाकरण से घबराने की जरूरत नहीं है। इससे हमारे शरीर में कोई नुकसान नहीं है, बल्कि कोरोना से सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही कोरोना को हरा सकते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिव्यांग आयोग के कमिश्नर राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि प्रिया असीजा व उसकी टीम का ये सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में क्राउन प्लाजा एसोसिएशन के सुरेंद्र सांगवान, सचिन सरदाना, सुंदर अरोड़ा, सुरेश असीजा, वीरेंद्र गोयत, अमित शर्मा, हेमंत सैनी, मनोज महता, कमल बागड़ी, विकास सोनी, पवन रापडिया, प्रवीण के अलावा स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डॉ. सुनील, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद जांगड़ा, सुमन यादव, बिमला, सुलोचना, प्रदीप, सुमन का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed