फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   51 principals honoured

51 प्रिंसिपल का किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
51 principals honoured
भिवानी। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने प्रिंसिपल सम्मान समारोह कार्यक्रम कर बेहतर कार्य करने करने और अच्छे परिणाम देने वाले निजी स्कूलों के 51 प्रिंसिपल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को करियर प्लेनेट पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह थे जबकि पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ ने समारोह की अध्यक्षता की। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार मित्तल और भिवानी जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। बच्चों के हरियाणवी डांस को भी खूब सराहा गया। रामअवतार शर्मा ने बताया की समारोह में जिले के 51 स्कूलों के प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने शिक्षकों और प्रिंसिपल के रोल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रिंसिपल मार्गदर्शक की भूमिका में होते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी अधिक होती है। वीसी प्रो. राजकुमार मित्तल ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने समाज को जोड़ने में स्कूलों और प्रिंसिपल की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। सांसद धर्मबीर ने सम्मान पाने वाले सभी प्रिंसिपल को बधाई दी और शिक्षा, शिक्षक, स्कूल, प्रिंसिपल और समाज की भूमिकाओं पर आज के परिपेक्ष में प्रकाश डाला। समारोह का मंच संचालन शिशु भारती हाई स्कूल के डायरेक्टर कर्ण मिरग ने किया। अमित डागर ने सभी का आभार जताया। समारोह में अमित डागर, यतिंदरनाथ, संजीव श्योराण, कर्ण मिरग, रामकुमार कैरू, श्रद्धानंद नुनसर, सुनील रहेजा आदि उपस्थित थे।

इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह में सम्मानित होने वाले प्रिंसिपल में हैप्पी पब्लिक स्कूल से निशा शर्मा, विद्यांतरिक्ष स्कूल से डॉ आरती, करियर प्लेनेट पब्लिक स्कूल से सुमन श्योराण, भारती हाई स्कूल से राजबाला कौशिक, शिशु भारती हाई स्कूल से ज्योति चांदना, सैनिक हाई स्कूल से स्नेह लता, लिटिल किड्जी स्कूल से सिल्की चावला, आर्य स्कूल झोझू से डॉ. परमेंदर चित्तोरिया, लिटिल हार्ट स्कूल से दीपक जोशी, भिवानी पब्लिक स्कूल से जोगेंद्र भारद्वाज, आर्यन स्कूल से लक्समी तोमर, मदर्स प्राइड से डॉ वीनू गिरधर, जीन विद्या मंदिर से अमित धुप्पड़, वैश्य मॉडल स्कूल से कमला गुरेजा, आइडियल स्कूल चांग से अशोक मुंजाल , एंअल हाई स्कूल से धन सिंह, असएचटी ग्लोबल से पवन गुप्ता, ब्लूमिंग स्कूल से रेनू गुप्ता, बिट्स इंटरनेशनल से जय प्रकाश, ठुकराल पब्लिक स्कूल, लोहारू से सरोज शर्मा, आदर्श स्कूल बौंद कलां से कृष्ण यादव आदि थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed