फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   50 thousand snatched from the servants of the liquor contract, the tractor ransacked the two liquor contracts

शराब ठेके के कारिंदे से छीने 50 हजार, ट्रैक्टर से दो शराब ठेकों में तोड़फोड़ की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
50 thousand snatched from the servants of the liquor contract, the tractor ransacked the two liquor contracts
जूई। कस्बा जूई में बाढड़ा रोड स्थित शराब ठेके के सेल्समैन से 50 हजार रुपये की नकदी व शराब छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। वहीं ट्रैक्टर से दो शराब ठेकों में तोड़फोड़ के भी आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने नौ नामजद युवकों सहित 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस थाना में दी शिकायत में जूई बिचली निवासी बिन्नू ने बताया कि उसकी जूई एरिया के शराब ठेकों में हिस्सेदारी है। उसके पास जूई खुर्द वासी एक युवक का फोन आया। जिसने उसके साथ फोन पर गाली गलौज किया और फिर दो अन्य नंबरों से भी फोन आए और उसके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद आरोपी आठ-दस बाइकों व ट्रैक्टर पर सवार होकर लाठी डंडे लेकर बाढड़ा रोड स्थित शराब ठेके पर पहुंचे। जहां सेल्समैन योगेशपाल से मारपीट की और 50 हजार रुपये की नकदी, डीवीआर और आठ पेटी शराब छीनकर ले गए। आरोपियों ने ट्रैक्टर से ठेके में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद आरोपी तोशाम रोड शराब के ठेके पर पहुंचे। वहां पर भी ट्रैक्टर से तोड़फोड़ की गई। जूईकलां पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान यादव ने बताया कि बिन्नू की शिकायत पर मोहित, राकेश, संदीप, विकास, विक्रम, मीनू, अमित, रवि नाई, नागर सहित करीब 15-20 अन्य युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed