{"_id":"5d2e142d8ebc3e6cc5783173","slug":"50-milliom-bhiwani-news-rtk5052161183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में पड़ोसी ने मांगी थी पेट्रोल पंप संचालक से 50 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में पड़ोसी ने मांगी थी पेट्रोल पंप संचालक से 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
50 milliom
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल खरीद-फरोख्त की रंजिश को लेकर पड़ोसी ने ही पेट्रोल पंप संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले पड़ोसी ही निकले। पड़ोसी ने दो साथियों को भी साथ लिया। तीनों पहले ट्रेन से रेवाड़ी पहुंचे फिर वहां किसी का मोबाइल मांगकर पेट्रोल पंप संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगी। रंगदारी की राशि नहीं देने पर दोनों बेटों को एके 47 से गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि रतेरा वासी पेट्रोल पंप संचालक प्रमोद से तीन दिन पहले फोन कर गज्जू गुर्जर के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी और राशि नहीं देने पर दोनों बेटों को गोली मारने की धमकी दी गई थी। पेट्रोल पंप संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीआईए और साइबर सेल की टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की और तीन दिन में मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप संचालक के पड़ोसी धूप सिंह ने रंजिश का बदला लेने के लिए यह खेल खेला। उसने खानक वासी हरिश और चिरंजीव को शामिल किया। धूप सिंह ने बताया कि प्रमोद पेट्रोप पंप चलाने के साथ ही फसल की खरीद फरोख्त करता था। इसी के चलते उस पर केस दर्ज कराया गया था। जिसमें प्रमोद का हाथ था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए धूप सिंह ने हरिश से मुलाकात की। हरिश इसी माह जेल से छूटकर बाहर आया था। ये दोनों योजनाबद्ध होकर 13 जुलाई को बाइक पर खानक से भिवानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां भिवानी से ट्रेन पकड़कर रेवाड़ी पहुंचे। रेवाड़ी स्टेशन से ऑटो रिक्शा लेकर राजस्थान के पुष्खेड़ा गांव पहुंचे। जहां किसी राहगीर से फोन मांगकर प्रमोद से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
हेयर सैलून दुकानदार से लिया था मोबाइल
जेल से बाहर आने के बाद हरिश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था वहीं धूप सिंह पुरानी रंजिश का बदला लेना चाहता था। इसी कारण दोनों ने रंगदारीका प्लान बनाया। इन दोनों ने खानक निवासी चिरंजीव से मुलाकात की, जिसने रंगदारीकी रकम मांगने के लिए इन दोनों को सिमकार्ड और फोन का इंतजाम करके दिया था। फोन खानक में एक हेयर सैलून की दुकान चला रहे व्यक्ति से लिया गया था, जिसके बदले में चिरंजीव ने अपना फोन नाई को दिया था। नाई के फोन से ही रंगदारी मांगी थी।
सीआईए टीम व साइबर सेल की मदद से पेट्रोल पंप मालिक प्रमोद से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह तीनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन और बाइक को बरामद किया जाएगा।
-गंगाराम पूनिया, जिला पुलिस कप्तान भिवानी।