फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   50 candidates caught copying in board exam

बोर्ड की परीक्षा में 50 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
50 candidates caught copying in board exam
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (विज्ञान) व सीनियर सेकेंडरी (गणित) विषय और डीएलएड (नियमित/रीअपीयर) की परीक्षा में नकल के कुल 50 मामले दर्ज हुए। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के 04 केस व डीएलएड के 46 केस शामिल हैं।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने प्रात: कालीन सत्र में जींद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहां नकल के 03 केस पकड़े, जिनमें से परीक्षा केंद्र जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद-11 से एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से नकल करता पकड़ा गया। तलाशी के दौरान परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से भाग गया। सायंकालीन सत्र में जिला भिवानी के परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया, जहां अनुचित साधन के तीन केस दर्ज किए गए। परीक्षा केंद्र एसकेएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी-12 पर एक परीक्षार्थी से तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद हुआ, जिसका नकल का मामला दर्ज किया गया और एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से नकल करते हुए पकड़ा गया। इस परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उड़नदस्ते ने फरीदाबाद व गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। फरीदाबाद में नकल का एक मामला दर्ज किया गया। संयुक्त सचिव पवन कुमार के उड़नदस्ते ने झज्जर व दादरी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां नकल के 17 केस दर्ज किए। नकल पर अकुंश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, रोहतक, सोनीपत एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 26 केस पकड़े। शुक्रवार को सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में लगभग 528 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। इसी प्रकार डीएलएड प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष (नियमित/री-अपीयर) परीक्षा में लगभग 26412 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed